फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hamla

पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी प्रहार कर किया घायल, रेफर

Thu, 04 Jun 2020 10:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
hamla
कासगंज। शहर की दुर्गा कॉलोनी में एक युवक ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

निर्मला पत्नी धमेंद्र निवासी ग्राम नदरई आंगनबाड़ी में सहायिका है। पति से विवाद के कारण वह काफी समय से दुर्गा कॉलोनी में रहती है। उसकी बेेटी शिवानी (16) व शिल्पी (14) उसके साथ रहती हैं। उसका बेटा अंशुल (10) पिता के साथ रहता है। बृहस्पतिवार सुबह आरोपी पत्नी के पास पहुंचा और उसपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
विज्ञापन

इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी चीख पुकार सुनकर बेटियां भी पहुंच गईं तो आरोपी वहां से भाग गया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राजीव सिरोही ने बताया कि पारिवारिक विवाद से जुड़ा मामला है। हमला पति ने किया था। अभी इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed