{"_id":"5adb55ee4f1c1b5c098b5bf8","slug":"hamid-karzai-meeted-tourists-in-fatehpur-sikri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरों में देखिए हामिद करजई की सादगी और संजीदगी, पर्यटकों से हिंदी में पूछा कैसे हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरों में देखिए हामिद करजई की सादगी और संजीदगी, पर्यटकों से हिंदी में पूछा कैसे हो
Sun, 22 Apr 2018 07:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 22 Apr 2018 07:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
हामिद करजई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
काला लिबास, चेहरे पर मुस्कान। हाथ में टोपी, आंखों में प्यार। जो आगे बढ़ा, उससे खुलकर मिले। जिसने मोबाइल निकाला, उसके साथ तस्वीर खिंचवाई। न किसी पर्यटक को परेशान होने दिया और न उनसे दूरी बनाई। कुछ ऐसा ही अंदाज था अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई का। फतेहपुर सीकरी भ्रमण के दौरान उनकी सादगी और संजीदगी देख लोग उनके कायल हो गए।
2 of 5
हामिद करजई
- फोटो : अमर उजाला
हिंदी में कैसे हो, पूछकर तो उन्होंने पर्यटकों का दिल ही जीत लिया। शनिवार को हामिद करजई दोपहर बाद फतेहपुर सीकरी पहुंचे।सुरक्षा व्यवस्था देख तमाम पर्यटक उन्हें पहचानने की कोशिश कर रहे थे। तमाम ने उन्हें पहचान लिया और दूर से ही अपने कैमरे में उनकी तस्वीर कैद करने लगे। इस बीच तमिलनाडु के मोहम्मद इस्माइल का परिवार उन्हें देखकर रुक गया। उनके साथ बच्चे भी थे।
3 of 5
हामिद करजई
- फोटो : अमर उजाला
तेज कदमों से चल रहे करजई भी रुक गए और इस्माइल के परिवार के सदस्यों को अपने पास बुला लिया। सबसे पहले हिंदी में पूछा, कैसे हो। इसके बाद पूछा कि कहां से आए हो। करजई को हिंदी बोलते देख आसपास के लोग भी आश्चर्यचकित हो गए। मो. इस्माइल का कहना था कि उन्होंने हामिद करजई के बारे में काफी पढ़ रखा है। वह उनसे काफी प्रभावित हैं। उनसे मिलने की तमन्ना थी, वह पूरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हामिद करजई
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने उनके साथ खूब फोटो भी खिंचवाए। मुंबई की स्नेहिल के परिजनों के साथ भी अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति ने सेल्फी खिंचवाई। सलीम चिश्ती की दरगाह पर चादरपोशी के बाद जब करजई आगरा के लिए रवाना होने के लिए अपनी गाड़ी में बैठ गए। इसी बीच सीओ अछनेरा नम्रता श्रीवास्तव ने उन्हें सेल्यूट किया। करजई की नजर जैसे ही उनके सेल्यूट पर पड़ी तो उन्होंने गाड़ी से ही सीओ को पहले तो सेल्यूट किया।
विज्ञापन
5 of 5
हामिद करजई
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद दरवाजा खुलवाकर नीचे उतर आए। इससे सभी सुरक्षाकर्मी चौंक गए। इसी बीच हामिद करजई ने सीओ की ओर अपना हाथ बढ़ाया। पहले तो सीओ भी कुछ समझ नहीं पाईं लेकिन जब करजई का हाथ आगे बढ़ा तो उन्होंने भी उनसे हाथ मिलाया। इससे आसपास खड़े अधिकारी भी करजई की इस सादगी को देख कायल हो गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।