आगरा जोन में 90 दिन के भीतर ही रेप के 129 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। यह रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। सबसे ज्यादा घटनाएं अलीगढ़ में 27 हुई जबकि दूसरे नंबर पर मथुरा है, जहां 26 केस हुए हैं।
यह रिपोर्ट इसी साल जनवरी से मार्च तक की है। इनमें ज्यादातर केस ऐसे हैं जिनमें नाबालिग बच्चियों और किशोरियों को हवस का शिकार बनाया गया।
इस रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पर गौर करें तो भी मामले रुके नहीं है। अप्रैल में एटा में ही दो घटनाएं हो चुकी हैं। दोनों में बच्चियों की हत्या भी कर दी गई।
रेप की इन 129 घटनाओं में 260 आरोपी नामजद कराए गए थे। पुलिस की जांच 205 पाए गए। 22 को क्लीन चिट मिली। 205 में से 140 को पुलिस ने गिरफ्तार किया। 10 आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर किया। 55 अभी भी फरार चल रहे हैं।
आगरा के एत्मादपुर में पिता ने रेप के बाद बच्ची की हत्या कर दी थी। दूसरे मामले में गत 16 मार्च को आगरा कॉलेज के पास बच्ची की रेप के बाद हत्या की गई। आरोपी एलएलबी का छात्र अमित उर्फ ठाकुर निकला।