फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Had brought chaat to feed sister-in-law, father-in-law beat her with slippers

Agra News: साली को खिलाने लाया था चाट, ससुर ने चप्पलों से पीटा

Mon, 03 Feb 2025 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 03 Feb 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Had brought chaat to feed sister-in-law, father-in-law beat her with slippers
सांकेतिक
मैनपुरी। थाना घिरोर के गोल चक्कर के पास एक युवक को उसके ससुर ने चप्पलों से पीट दिया। युवक अपनी साली को चाट खिलाने के लिए वहां पहुंचा था। मौके पर भीड़ जुट गई। कुछ लोगों ने बचाव का प्रयास किया।
विज्ञापन

थाना कुरावली क्षेत्र के रहने वाले एक युवक की ससुराल थाना घिरोर क्षेत्र में है। शादी कर 8-10 वर्ष बीतने के बाद भी कोई संतान नहीं है। सोमवार को वह अपनी ससुराल आया और साली को चाट खिलाने के लिए गोल चक्कर के पास ले गया। इसकी जानकारी ससुर को हो गई। वह भी गोल चक्कर के पास आए और बेटी को चाट खिला रहे दामाद को चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में वहां तमाशबीनों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने बीच बचाव किया। इस बीच युवक साली को वहीं छोड़कर बाइक लेकर भाग निकला। इस संबंध में किसी भी पक्ष ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed