{"_id":"6732df91ee6ffb21fc018c32","slug":"guwahati-express-stood-at-agra-fort-for-one-and-a-half-hour-due-to-hose-pipe-cut-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway News: हौज पाइप कटा, डेढ़ घंटे तक आगरा फोर्ट पर खड़ी रही गुवाहटी एक्सप्रेस; यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News: हौज पाइप कटा, डेढ़ घंटे तक आगरा फोर्ट पर खड़ी रही गुवाहटी एक्सप्रेस; यात्री रहे परेशान
Tue, 12 Nov 2024 10:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 12 Nov 2024 10:24 AM IST
सार
आगरा फोर्ट स्टेशन पर गुवाहटी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे तक खड़ी रही। इस वजह से यात्री परेशान रहे। बताया गया है इंजन का हौज पाइप कट गया था। इसे सही करने के बाद गाड़ी को गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन
ट्रेन (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर से आगरा फोर्ट स्टेशन पर पहुंची गुवाहटी एक्सप्रेस के इंजन का हौज पाइप सोमवार की दोपहर फट गया। इंजन में भी तकनीकी खामी आ गई। लोको पायलट ने रेलवे स्टाफ को जानकारी दी। डेढ़ घंटे बाद खामी ठीक करने के बाद ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हो सकी।
कानपुर की ओर से दोपहर एक बजे गुवाहटी एक्सप्रेस आगरा फोर्ट स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर पहुंची। यहां पता चला कि ट्रेन के बीच में एक हौज पाइप कट गया है। इसकी जानकारी क्रू के सदस्यों ने रेलवे के स्टाफ को दी। लेकिन काफी देर तक तकनीकी टीम नहीं पहुंची।
आधा घंटे के बाद टीम स्टेशन पर पहुंची। तब कहीं जाकर टीम ने काम शुरू किया। इस दौैरान यात्री काफी परेशान रहे। दोपहर ढाई बजे ट्रेन की खामी को दूर करके गंतव्य को रवाना किया जा सका।