फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   gun firing and stone pelting dispute of land in firozabad

नरसंहार से बच गया फिरोजाबाद, जमीनी विवाद में पथराव और फायरिंग, दरोगा सहित छह घायल

Tue, 17 Sep 2019 12:47 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 17 Sep 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
gun firing and stone pelting dispute of land in firozabad
अस्पताल में इलाज कराते फायरिंग की घटना में घायल दरोगा व अन्य - फोटो : अमर उजाला
छैछापुर चौराहे के समीप प्लॉट पर कब्जे को लेकर सोमवार सुबह दो पक्षों में जमकर पथराव और फायरिंग हुई। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी पथराव हुआ। सिर के पास पत्थर लगने से दरोगा घायल हो गया। पथराव में दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


घाघऊ के प्रधान सोनवीर ने छैछापुर मौजा में गिर्राज पब्लिक स्कूल के पास एक प्लॉट खरीदा था जिस पर स्कूल के संचालक संदीप अपने वाहनों को खड़ा करते हैं। सोमवार को सोनवीर अपने अन्य साझीदारों के साथ प्लॉट की बाउंड्री कराने गए। तभी स्कूल संचालक संदीप और राजेश ने अपने साथियों के साथ उन्हें रोक दिया।
विज्ञापन


स्कूल संचालक प्लाट को अपना बताते हैं। दोनों पक्षों में विवाद के साथ मारपीट हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। इसमें दरोगा इंदलजीत सिंह ईंट लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इस दौरान पुलिस के सामने ही दोनों तरफ से फायरिंग भी शुरू हो गई। पथराव में सोनवीर (55),  इंद्रजीत (32) और राजीव दुबे (30) विकास चंद्र जबकि दूसरे पक्ष से राजेश, संदीप, कन्हैया घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया।
 
प्रभारी निरीक्षक अनूप तिवारी ने बताया कि जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में पथराव हुआ है। सोनवीर पक्ष की तहरीर पर तीन लोगों को नामजद कर 20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। स्कूल संचालक पक्ष से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed