{"_id":"6a1e5c363cc16db08b0f5e23","slug":"gst-department-launches-10-day-trader-dialogue-in-agra-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: लोहा व्यापारियों को सिखाई गई ई-इनवॉयसिंग की बारीकियां, शुरू हुआ 10 दिवसीय संवाद कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लोहा व्यापारियों को सिखाई गई ई-इनवॉयसिंग की बारीकियां, शुरू हुआ 10 दिवसीय संवाद कार्यक्रम
Tue, 02 Jun 2026 09:59 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 02 Jun 2026 09:59 AM IST
सार
आगरा में राज्य कर विभाग द्वारा शुरू किए गए 10 दिवसीय व्यापारी संवाद कार्यक्रम में लोहा व्यापारियों को ई-इनवॉयसिंग और जीएसटी से जुड़ी बारीकियों की जानकारी दी गई। इस अभियान का उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं का समाधान और कर अनुपालन को आसान बनाना है।
विज्ञापन
जीएसटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य कर विभाग के दस दिवसीय व्यापारी संवाद सम्मेलन की शुरुआत सोमवार को हुई। लोहामंडी स्थित अग्रसेन भवन में लोहा व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण, जीएसटी 2.0 और ई-इनवाॅयस की बारीकियां सिखाई गईं। सभी को पंजीकरण की जानकारी भी दी गई।
राज्य कर विभाग अब केवल राजस्व संग्रह तक सीमित नहीं है, बल्कि करदाताओं की व्यावहारिक समस्याओं को सुलझाने के लिए भी जमीनी स्तर पर उतर रहा है। अपर आयुक्त (ग्रेड-1) पंकज गांधी और संयुक्त आयुक्त अजीत सिंह व गोपाल तिवारी के अनुसार, इस 10 दिवसीय अभियान के जरिये व्यापारियों को समय पर रिटर्न दाखिल करने, पोर्टल पर मोबाइल नंबर व ई-मेल अद्यतन करने और अपंजीकृत व्यापारियों को जीएसटी पंजीकरण के लिए प्रेरित किया जाएगा। सभी कार्यक्रमों के निष्कर्ष और सुझावों की विस्तृत रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
सोमवार को महाराज अग्रसेन सेवा सदन, लोहामंडी में खंड-10 का संवाद कार्यक्रम लोहा व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इसमें संयुक्त आयुक्त गोपाल तिवारी सहित अन्य अधिकारियों ने ई-वे बिल के नवीन प्रावधानों, ई-इनवॉयसिंग और रिटर्न फाइलिंग पर सार्थक चर्चा की। अधिकारियों ने व्यापारियों की ओर से साझा की गई समस्याओं को उच्चाधिकारियों को प्रेषित करने का पूरा आश्वासन दिया। इस मौके पर कई कर अधिकारी, सीए और अधिवक्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
यह कार्यक्रम हुए तय
आगामी दिनों में आगरा जोन के अलग-अलग खंडों जैसे जीवनी मंडी (3 व 5 जून), हींग की मंडी (5 जून), फतेहपुर सीकरी (4 जून), और सदर बाजार (6 जून) आदि में निर्धारित तिथियों पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।