फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   GRP constable became a real life hero saved life of an elderly man who came to police station by giving CPR

UP: जीआरपी का ये सिपाही बना रियल लाइफ हीरो...सीपीआर देकर थाने में आए बुजुर्ग की बचाई जान; देखें वीडियो

Tue, 24 Sep 2024 12:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 24 Sep 2024 12:19 PM IST
सार

आगरा के कैंट जीआरपी थाने के सिपाही ने बुजुर्ग को सीपीआर देकर समय रहते उसकी जान बचा ली। सिपाही के इस कार्य की खूब सराहना हो रही है। 

विज्ञापन
GRP constable became a real life hero saved life of an elderly man who came to police station by giving CPR
सीपीआर देकर बचाई बुजुर्ग की जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में मोबाइल की गुमशुदगी दर्ज कराने आगरा कैंट जीआरपी थाने पहुंचे बुजुर्ग यात्री की तबीयत बिगड़ गई। वह बेहोश होकर गिर पड़े। तभी थाने के मुंशी रवेंद्र ने तत्परता दिखाई और सीपीआर देकर उनकी जान बचाई। यात्री को बचाने का यह सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया। जीआरपी अधिकारियों ने इसकी सराहना की है।
विज्ञापन




घटना सोमवार रात करीब 10 बजे की है। इलाहाबाद निवासी दयाशंकर शुक्ला (60) अपने साथी के साथ प्रयागराज एक्सप्रेस से रात में आगरा कैंट स्टेशन पर उतरे। सफर के दौरान उनका मोबाइल कहीं गुम हो गया। गुमशुदगी दर्ज कराने जीआरपी कैंट थाने पहुंचे। वहां ड्यूटी पर मुंशी रवेंद्र चौधरी और हेड कांस्टेबल राकेश कुमार थे।
विज्ञापन


थाने में दयाशंकर शुक्ला की हालत बिगड़ गई। रवेंद्र ने तत्परता दिखाई और सीपीआर देना शुरू कर दिया। एक मिनट तक बुजुर्ग यात्री को सीपीआर दी। इस पर उन्हें होश आ गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें थाने में ही आराम करने दिया। कुछ देर बाद हालत सामान्य होने पर वह अपने घर रवाना हो गए। एक्स हैंडल पर लोग सिपाही के इस कार्य की सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आगरा के कैंट जीआरपी थाने के सिपाही ने बुजुर्ग को सीपीआर देकर समय रहते उसकी जान बचा ली। सिपाही के इस कार्य की खूब सराहना हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed