फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   groom threat before marriage in agra

UP: दूल्हे को धमकी...बरात लेकर भिंड आए तो मजबूरन गोली मारनी पड़ेगी, लड़का पक्ष ने लिया अब ये फैसला

Wed, 05 Mar 2025 12:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 05 Mar 2025 12:41 PM IST
सार

बरात जाने से दो दिन पहले दूल्हे के गांव में पर्चे फेंके गए। दुल्हन के नाम के साथ इन पर्चों पर लिखा गया कि बरात लेकर भिंड आए, तो मजबूरन गोली मारनी पड़ेगी। इस धमकी के बाद दूल्हा पक्ष के लोग डरे हुए हैं। हालांकि हिम्मत दिखाते हुए इन लोगों ने कहा कि बरात तो लेकर ही जाएंगे। 

 

विज्ञापन
groom threat before marriage in agra
दूल्हे को धमकी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक दूल्हे को बरात ले जाने से दो दिन पहले धमकी मिली है। दूल्हा बाह के बासौनी गांव का रहने वाला है। बताया गया है कि गांव में बाइक से आए दो युवकों ने पर्चे फेंके। इन पर्चों के माध्यम से धमकी दी गई। दुल्हन के नाम के साथ  लिखा गया कि भिंड में बरात लेकर नहीं आना। यदि बरात आई तो मजबूरन दूल्हे को गोली मारनी पड़ेगी। 
विज्ञापन


बताया गया है कि बासौनी क्षेत्र के युवक का रिश्ता भिंड की युवती से तय हुआ है। 25 फरवरी को लग्नोत्सव और दावत हो चुकी है। पांच मार्च को भिंड बरात जाएगी। इससे पहले सोमवार को बाइक सवार दो नकाबपोश युवक दूल्हे के गांव पहुंचे। यहां इन बाइक सवारों ने पर्चे फेंके, जिन पर दुल्हन के नाम लिखा हुआ है। इसके साथ ही धमकी लिखी है कि भिंड में बरात लेकर नहीं आना।
विज्ञापन


इस धमकी के मिलने के बाद दूल्हा पक्ष के लोगों ने दुल्हन के घरवालों से बात की। इसकी जानकारी मिलने के बाद दुल्हन के परिवार के लोग भी दहशत में हैं। हालांकि उन लोगों ने साफ-साफ कहा कि बरात लेकर आएं। वहीं दुल्हन पक्ष से बात करने के बाद दूल्हा पक्ष के लोगों को भी हिम्मत मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि बात अब इज्जत की है, बरात लेकर जरूर जाएंगे। इस मामले में एसओ बासौनी ने बताया कि उन्हें पर्चे बांटे जाने संबंधी कोई शिकायत नहीं मिली है। थाने पर कोई शिकायत करने नहीं आई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed