फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   groom ran away from wedding ceremony after seeing his sister-in-law

'भाभी' को देख भागा दूल्हा: घुड़चढ़ी पर पहुंची महिला, मैरिज होम से गायब हुआ लड़का; पीड़िता बोली- नपुंसक है पति

Sat, 02 May 2026 05:53 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 02 May 2026 05:53 PM IST
सार

यूपी के आगरा जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शादी समारोह में अचानक एक महिला को देख दूल्हा भाग गया। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। देररात तक थाने में पंचायत चली। इसके बाद दुल्हन की शादी दूसरे दूल्हे के साथ कर दी गई।

विज्ञापन
groom ran away from wedding ceremony after seeing his sister-in-law
शादी समारोह में छा गया सन्नाटा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के एत्मादपुर कस्बे के एक मैरिज होम में चल रहे विवाह समारोह में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब दूल्हे की पत्नी पुलिस और परिजन के साथ पहुंची। पत्नी को देख दूल्हा मैरिज होम के पिछले दरवाजे से भाग गया। पुलिस ने मौके से दूल्हे के भाई और पिता को हिरासत में ले लिया। रात डेढ़ बजे थाना पुलिस की मौजूदगी में आपसी सुलह समझौता होने पर शनिवार सुबह दुल्हन का विवाह उसकी बड़ी बहन के देवर संग करा दिया गया।
विज्ञापन


मामला शुक्रवार रात्रि कस्बे के बरहन सड़क स्थित एक मैरिज होम का है। मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के गांव की 29 वर्षीय पीड़िता को सुबह नोएडा में सूचना मिली कि उसका पति जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू हाल निवासी स्टेशन सड़क, मंगलम सिटी कॉलोनी टूंडला दूसरी शादी करने के लिए बरात लेकर जा रहा है। वह नोएडा से अपने पिता और परिजन संग पति जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू के टूंडला स्थित घर पहुंची तो वहां ताला लटका मिला। 
विज्ञापन


 

टूंडला थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने जीतू का मोबाइल सर्विलांस पर लगा दिया। देर शाम उसकी लोकेशन एत्मादपुर में मिली। इस पर पीड़ित महिला के परिजन को रात नौ बजे दुर्गा मैरिज होम में बरात आने का पता चल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उस वक्त घोड़ी और बैंड-बाजे वाले बरात चढ़ाई को तैयार खड़े थे। तभी महिला के पहुंचने पर कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। 

 

इसी दौरान दूल्हा मैरिज होम के पिछले दरवाजे से भाग गया। पुलिस ने मौके से दूल्हे के तीन परिजन को हिरासत में ले लिया। विवाह समारोह में खलल पड़ने पर दुल्हन पक्ष सकते में आ गया। सभी थाना पहुंचे तो पुलिस ने एक-एक पक्ष से पूछताछ की। इसके बाद देर रात दुल्हन पक्ष के सभी मैरिज होम आ गए। वहीं दुल्हन की बड़ी बहन की ससुराल नगला नत्थू का बुर्ज (छलेसर) जाकर रिश्ते की बात बनने पर शनिवार सुबह बैंड-बाजे संग घुड़चढ़ी की रस्म पूरी होने पर उसके देवर के साथ दुल्हन ने सात फेरे ले लिए। 
 
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने बताया कि वर्ष 2018 में बेटी की शादी उन्होंने रिश्तेदारों के कहने पर जीतू के बड़े भाई के साथ की थी। शादी के दस दिन बाद पता चला कि वह नपुंसक है। इस पर सभी के समझाने पर देवर जितेन्द्र के साथ बेटी का विवाह कर दिया। वर्तमान में वह दोनों नोएडा में रहते थे। जीतू वहां से दस दिन पूर्व बहनोई की तबियत खराब होने का बहाना बनाकर टूंडला आ गया था। कल बेटी को किसी ने फोन कर बताया कि जीतू दूसरी शादी करने को बरात लेकर जा रहा है। इसके बाद वह एत्मादपुर पहुंचे। वहीं, इंस्पेक्टर ने बताया को दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया है।

ये भी पढ़ें-यूपी में पिता-पुत्र की माैत: कैंटर ने बाइक को मारी टक्कर, किशोर समेत दो को कुचला; परिवार में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed