{"_id":"69f5e57346314ac36a05b97e","slug":"bike-rider-father-and-son-die-after-collision-with-canter-in-agra-2026-05-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में पिता-पुत्र की माैत: कैंटर ने बाइक को मारी टक्कर, किशोर समेत दो को कुचला; परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में पिता-पुत्र की माैत: कैंटर ने बाइक को मारी टक्कर, किशोर समेत दो को कुचला; परिवार में मचा कोहराम
Sat, 02 May 2026 05:22 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 02 May 2026 05:22 PM IST
सार
यूपी के आगरा जिले में भीषण हादसे में पिता-पुत्र की माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने टक्कर मारने वाले कैंटर को कब्जे में लिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौके हो गई, जबकि पुत्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चालक कैंटर छोड़कर मौके से फरार हो गया।
बेदपुरा, थाना फतेहाबाद निवासी रामनरेश पुत्र चिरंजीलाल ने बताया कि शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे उनके भाई शिवचरन (35) अपने पुत्र शिवम(15) के साथ बाइक से वाजिदपुर जा रहे थे। पूठपुरा-कल्याणपुर गांव के पास आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर तेज रफ्तार कैंटर चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कैंटर चालक पिता-पुत्र को कुचलता हुआ निकल गया।

मौके पर ही शिवचरन की मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल पुत्र को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शिवम ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस व ग्रामीणों ने तीन किलोमीटर पीछाकर कैंटर को पकड़ लिया। लेकिन चालक फरार हो गया। मृतक शिवचरन के भाई ने अज्ञात कैंटर चालक के विरुद्ध थाना फतेहाबाद में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया है। मृतक शिवचरन की मां रामदुलारी व बेटी शिवानी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार बेसुध होती रहीं। होश आने पर शिवानी बार-बार एक ही बात कहती रही कि अब किसके सहारे जिंदगी कटेगी। भगवान ने पहले मां को छीन लिया अब पिता और भाई को हमसे छीन लिया। अब हमारा पालन पोषण कौन करेगा। परिजन के मुताबिक मृतक शिवचरन के तीन पुत्र एक पुत्री है। शिवा (19) वर्ष, शिवम(15) ,पुत्री शिवानी (14), आकाश (13) है। जिसमें शिवम की मौत हो गई। वहीं मृतक शिवचरन के बड़े बेटे शिवा की 25 अप्रैल को शादी हुई थी।
हेलमेट लगाए होते बच सकती थी जान
पुलिस का कहना है कि पिता-पुत्र अगर हेलमेट लगाए होते तो जान बच सकती थी। सिर में गंभीर चोट लगने से दोनों की मौत हुई है। प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद तरुण धीमान ने बताया कि कैंटर की टक्कर से बाइक सवार पिता पुत्र की मौत हो गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात कैंटर चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। कैंटर को कब्जे में ले लिया है। चालक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।