फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Grocery Market Will 25 Crores In Navratri 2020

नवरात्र 2020: किराना में 25 करोड़ के कारोबार की उम्मीद, मेवों के आकर्षण गिफ्ट पैक

Thu, 15 Oct 2020 11:35 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 15 Oct 2020 11:35 AM IST
सार

किराने की थोक मंडी रावतपाड़ा समेत शहर के अन्य बाजारों में ग्राहकों का आवागमन शुरू हो गया है। नौ दिन के पर्व में सभी कारोबारियों ने बाजार के अच्छा चलने की उम्मीद लगाई हुई है। नवरात्र से शुभ मौकों की शुरुआत हो जाएगी। मसलन, सगाई से लेकर शादी में मेवों के गिफ्ट पैक का जमकर आदान प्रदान होगा।
 

विज्ञापन
Grocery Market Will 25 Crores In Navratri 2020
बाजार में रखे गिफ्ट पैक

विस्तार

नवरात्र पर किराना में अनुमानित 25 करोड़ रुपये का मेवे और मसाले बिकने की उम्मीद है। हालांकि बीते वर्ष की तुलना में यह आंकड़ा 15 फीसदी कम बताया जा रहा है। इसके बावजूद बाजारों में चहल पहल शुरू हो चुकी है। मौके को देखते हुए विक्रेताओं ने मेवों से सजी डलिया की आकर्षक वैरायटी उतारी है।
विज्ञापन


किराने की थोक मंडी रावतपाड़ा समेत शहर के अन्य बाजारों में ग्राहकों का आवागमन शुरू हो गया है। नौ दिन के पर्व में सभी कारोबारियों ने बाजार के अच्छा चलने की उम्मीद लगाई हुई है। नवरात्र से शुभ मौकों की शुरुआत हो जाएगी। मसलन, सगाई से लेकर शादी में मेवों के गिफ्ट पैक का जमकर आदान प्रदान होगा।
विज्ञापन



बाजार में आने लगे ग्राहक
बाजार में ग्राहकों का आवागमन शुरू हो गया है। नवरात्र से लेकर दीपावली और सहालग तक बिक्री अच्छी होने की उम्मीद है। रमेश कल्यानी, अध्यक्ष, आगरा किराना संघ
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बीते वर्ष की तुलना में आंकड़ा 15 फीसदी कम
त्योहार में किराना को 25 करोड़ का व्यापार होने की उम्मीद है। बीते वर्ष की तुलना में यह आंकड़ा 15 फीसदी कम है। - अतुल बंसल उपाध्यक्ष, आगरा किराना संघ।

मेवों के गिफ्ट पैक भी आए
पर्व को देखते हुए मेवों के गिफ्ट पैक उतारे हैं। यह 500 से लेकर 2 हजार रुपये तक है। औसतन पांच करोड़ के गिफ्ट पैक शहर भर से बिक जाते हैं। - संजीव बंसल, कारोबारी।

एक नजर:

- थोक और फुटकर की 1500 दुकानें।
-15 हजार लोगों को रोजगार।
- 500 से लेकर 2000 के गिफ्ट पैक।
- पांच करोड़ के गिफ्ट पैक की होती बिक्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed