फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Grievances should be resolved soon on Farmer's Day

Agra News: किसान दिवस में जल्द हो शिकायतों का निस्तारण

Wed, 20 Nov 2024 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 20 Nov 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Grievances should be resolved soon on Farmer's Day
कासगंज। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बुधवार को किसान दिवस में किसानों की समस्या को गंभीरता के साथ सुना और जल्द से जल्द निस्तारित करने का आश्वासन दिया। साथ ही अधिकारियों को शिकायतों के जल्द से जल्द निस्तारण के निर्देश भी दिए। कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस जिलाधिकारी के समक्ष किसानों की तीन शिकायतें रखी गई। पूर्व में की गई शिकायतों की निस्तारण आख्या की जांच जिलाधिकारी द्वारा की गई। जिन कार्यालयों द्वारा शिकायतों का निस्तारण नहीं किया गया है संबंधित को जिलाधिकारी द्वारा चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। उनकी समस्याओं को मौके पर जाकर त्वरित ढंग से निस्तारित करें। जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्र ने किसानों को डीएपी के विकल्प के रूप में टीएसपी खाद की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed