फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Greed to double money Scam of earning from home lost Rs 30 lakh

पैसे डबल करने का लालच: घर बैठे कमाई का झांसा, गंवा बैठे 30 लाख रुपये; ऐसे हुए ठगी का शिकार

Sun, 10 Dec 2023 08:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 10 Dec 2023 08:50 AM IST
सार

एक निजी अस्पताल के स्टाफ व परिजन एप में रकम लगाकर मोटा मुनाफा कमाने के लालच में ऐसे फंसे कि 30 लाख रुपये गवां दिए। पीड़ितों ने साइबर सेल के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत कराई।
 

विज्ञापन
Greed to double money Scam of earning from home lost Rs 30 lakh
Cyber fraud - फोटो : iStock

विस्तार

आगरा में एक निजी अस्पताल के स्टाफ व परिजन से  एप में रकम लगाकर घर बैठे ब्याज कमाने का लुभावना ऑफर देकर साइबर ठगों ने 30 लाख रुपये ठगी कर ली। इसके बाद एप बंद हो गया। पीड़ित ने हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


हरीपर्वत थाना क्षेत्र के कपिल एक निजी अस्पताल में नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि उनके अस्पताल स्टाफ का एक साथी कुछ दिन पहले पंजाब गया था। वहां एक व्यक्ति ने उसे डोले और डीजेआई ग्रुप के बारे में बताया। उसने एप का लिंक उसके व्हाट्सएप पर भेजा। उसने बताया कि इस एप पर 500 रुपये निवेश करने पर ब्याज सहित 40 दिन में 1200 रुपये हो जाएंगे। 10 हजार के निवेश पर 20 दिन में 27 हजार रुपये हो जाने का दावा किया। इसके बाद उन्होंने 10 हजार रुपये निवेश कर दिए। नियम के हिसाब से तय समय में रकम ढाई गुना हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने भी अपने दोस्तों को एप के बारे में जानकारी दी। इसके बाद कुछ ही दिन में अस्पताल के दो दर्जन से अधिक कर्मचारियों ने भी रुपये निवेश करना शुरू कर दिया। पहली और दूसरी बार में बढ़े हुए रुपये मिलने पर उन्हें भी एप पूरा भरोसा हो गया। इसके बाद उन्होंने परिजन और दोस्तों को भी एप का लिंक देकर निवेश करने को बोल दिया। एप वालों ने तीन बार तक रुपये बढ़ाकर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लालच में आकर सबने छोटी रकम लगाने के बाद ज्यादा निवेश कर दिया। इसके बाद चौथी बार में किसी की खाते में रुपये नहीं आए और एप बंद हो गया। इसमें कपिल ने 45 हजार रुपये निवेश किए। इसके साथ ही उसके अन्य स्टाफ व दोस्तों के साथ करीब 30 लाख से अधिक रुपयों की ठगी हो गई। मामले की जानकारी होने के बाद में उन्होंने साइबर सेल के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत कराई।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed