{"_id":"67fdc09e740cb563aa032bdb","slug":"grandson-of-former-minister-went-to-jail-earlier-because-of-girl-now-attacked-her-again-2025-04-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पूर्व मंत्री के नाती का दुस्साहस, जिस युवती के चक्कर में पहले गया जेल...अब फिर किया उस पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पूर्व मंत्री के नाती का दुस्साहस, जिस युवती के चक्कर में पहले गया जेल...अब फिर किया उस पर हमला
Tue, 15 Apr 2025 10:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 15 Apr 2025 10:00 AM IST
सार
भाजपा सरकार में मंत्री रहे चौधरी उदयभान सिंह के नाती दिव्यांश चौधरी पर फिर से युवती ने कार में टक्कर मारने का आरोप लगाया है। घटना एमजी रोड की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूर्व में युवती और उसके पिता पर कार चढ़ाने के प्रयास के मामले में वो जेल जा चुका है। फिलहाल जमानत पर वो रिहा है।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री का नाती दिव्यांश चौधरी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के एमजी रोड पर इनोवा सवार चालक ने जयपुर हाउस के कारोबारी की बेटी की कार में तीन बार साइड से टक्कर मारी। पीड़िता ने भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह के पाैत्र दिव्यांश चौधरी पर कार से टक्कर मारने का आरोप लगाया है। घबराई हुई हालत में पीड़िता थाना हरीपर्वत पहुंची और पुलिस को जानकारी दी। दिव्यांश इसी युवती पर जानलेवा हमले के आरोप में जमानत पर छूटा है। पुलिस सीसीटीवी चेक कर रही है।
विज्ञापन
जयपुर हाउस के जूता कारोबारी की बेटी अपने चालक के साथ कार से मेरठ से अपने घर लौट रही थी। घटना रात करीब साढ़े नौ बजे की है। युवती ने बताया कि वह अपने चालक के साथ इनोवा सवार ने उसकी कार को बराबर में आकर तीन बार साइड मारी। आरोप है कि इनोवा में दिव्यांश चौधरी था। घटना के बाद से परिवार ने अपनी जान का खतरा जताया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Ambedkar Jayanti 2025: रोशनी से जगमग भीमनगरी...आज सीएम योगी करेंगे समारोह का उद्घाटन, होंगे सांस्कृतिक आयोजन
विज्ञापन
मुकदमा हुआ दर्ज
थाना प्रभारी हरीपर्वत प्रशिक्षु आईपीएस अक्षय महाडिक ने बताया कि युवती ने जिस गाड़ी का जिक्र किया है, उसके आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। आरोपी पूर्व में भी इस युवती के मामले में जेल गया था। पुलिस साक्ष्य संकलन के लिए सीसीटीवी फुटेज भी निकाल रही है। युवती को सुरक्षा का आश्वासन दिया गया है।
ये भी पढ़ें - Agra: आवास विकास कॉलोनी के रास्तों पर तीन दिन रहेगी दिक्कत...घर से निकलने से पहले देखें लें ये रूट प्लान

क्या था पुराना मामला
जयपुर हाउस स्थित कारोबारी की बेटी ने 15 अप्रैल 2024 को हत्या के प्रयास का केस लिखाया था। आरोप पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह के पौत्र दिव्यांश पर लगाया गया था। यह मामला खासा सुर्खियों में रहा था। पंजाबी समाज की पंचायत तक हुई थी। जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस कुर्की की कार्रवाई करती, इसके पहले वह समर्पण करके जेल चला गया था। ठीक एक साल बाद उसी तरह की घटना हुई है। दिव्यांश को हाईकोर्ट से जमानत मिली थी।