{"_id":"67fd3f85c523eeb6390f1095","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-will-inaugurate-bhimnagari-festival-today-2025-04-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Jayanti 2025: रोशनी से जगमग भीमनगरी...आज सीएम योगी करेंगे समारोह का उद्घाटन, होंगे सांस्कृतिक आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Jayanti 2025: रोशनी से जगमग भीमनगरी...आज सीएम योगी करेंगे समारोह का उद्घाटन, होंगे सांस्कृतिक आयोजन
Tue, 15 Apr 2025 01:20 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 15 Apr 2025 01:20 AM IST
सार
भीमनगरी समारोह की भव्यता देखते ही बन रही है। भीमनगरी रोशनी से जगमग है। मंगलवार को भीमनगरी समारोह का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। सीएम के आने का कार्यक्रम भी जारी हो गया है।
विज्ञापन
भीम नगरी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के आवास विकास कॉलोनी में सेक्टर-11 को दुल्हन की तरह सजाया गया है। सड़कें नीली रोशनी से जगमगा रही हैं। जगह-जगह स्वागत द्वार व मंच सजे हैं। मौका है भीमनगरी समारोह का। मंगलवार शाम 6 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भीमनगरी का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
सोमवार को भीमनगरी में डॉ. बीआर आंबेडकर जयंती पर केक काटा गया। उधर, शाम को काजीपाड़ा से प्रसिद्ध शोभायात्रा निकाली गई। 18 अप्रैल तक भीमनगरी समारोह में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। अध्यक्ष विजय सिंह कर्दम और महासचिव ई.महेश चंद्र के अनुसार 15 अप्रैल को उद्घाटन के बाद सांस्कृतिक आयोजन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा के प्रभारी व पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी आएंगे। 16 अप्रैल को बौद्ध रीति से दहेज रहित आदर्श सामूहिक विवाह समारोह होगा। इसमें अनुसूचित व समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण शामिल होंगे। 17 अप्रैल को मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। समाज के बुजुर्गों का अभिनंदन होगा। 18 अप्रैल को समापन और 2026 के लिए भीमनगरी की घोषणा होगी।
मुख्यमंत्री का कार्यक्रम
- शाम 5:40 बजे लखनऊ से आगरा के लिए सीएम प्रस्थान करेंगे।
- 6:25 बजे विमान से आगरा के खरिया हवाई अड्डे पर आगमन।
- 6:30 बजे खेरिया हवाई अड्डे से आवास विकास कॉलोनी प्रस्थान।
- 6:50 बजे सेक्टर-11 स्थित भीमनगरी समारोह में आगमन।
- 8 बजे तक भीमनगरी उद्घाटन व शोभायात्रा समारोह में रहेंगे।
- 8:20 बजे भीमनगरी से खेरिया हवाई अड्डे के लिए प्रस्थान।
- शाम 5:40 बजे लखनऊ से आगरा के लिए सीएम प्रस्थान करेंगे।
- 6:25 बजे विमान से आगरा के खरिया हवाई अड्डे पर आगमन।
- 6:30 बजे खेरिया हवाई अड्डे से आवास विकास कॉलोनी प्रस्थान।
- 6:50 बजे सेक्टर-11 स्थित भीमनगरी समारोह में आगमन।
- 8 बजे तक भीमनगरी उद्घाटन व शोभायात्रा समारोह में रहेंगे।
- 8:20 बजे भीमनगरी से खेरिया हवाई अड्डे के लिए प्रस्थान।