{"_id":"6b09f61610c8a265480f2740","slug":"gram-panchayats-will-be-granted-ownership-of-drinking-water-assets-agra-news-c-25-1-agr1067-1224093-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ग्राम पंचायतों को मिलेगा पेयजल संपत्तियों का स्वामित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ग्राम पंचायतों को मिलेगा पेयजल संपत्तियों का स्वामित्व
Sat, 28 Nov 2026 02:58 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 28 Nov 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
आगरा। आगरा में हुए जल जीवन मिशन 2.0 के दूसरे क्षेत्रीय सम्मेलन में शुक्रवार को पेयजल संपत्तियों का स्वामित्व ग्राम पंचायतों को सौंपने पर सहमति बनी। साथ ही सभी योजनाओं की डिजिटल मैपिंग करने के बड़े फैसले लिए गए।
फतेहाबाद रोड स्थित होटल में राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के अपर सचिव एवं मिशन निदेशक कमल किशोर ने बताया कि सभी पेयजल बुनियादी ढांचे की डिजिटल मैपिंग होगी। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग और पंचायती राज मंत्रालय की संयुक्त पहल से राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत सरपंचों व पंचायत सचिवों के प्रशिक्षण में जल-स्वच्छता मॉड्यूल जोड़े जाएंगे।
पंचायतीराज मंत्रालय के निदेशक विजय कुमार ने निर्देश दिए कि बुनियादी ढांचे को ई-ग्रामस्वराज पोर्टल पर दर्ज कर ग्राम पंचायत विकास योजनाओं में पेयजल प्राथमिकताओं को जोड़ा जाए। रखरखाव के लिए 16वें वित्त आयोग के अनुदानों का प्रभावी उपयोग हो। डीडीडब्ल्यूएस सचिव अशोक केके मीणा ने निर्देश दिया कि जल अर्पण को साझा जिम्मेदारी के रूप में आगे बढ़ाया जाए और बड़ी मरम्मत व खराबी पर विभागों से ग्राम पंचायतों को निरंतर तकनीकी सहायता मिले। उन्होंने उत्तर प्रदेश की सौर ऊर्जा आधारित योजनाओं व कमांड-एंड-कंट्रोल व्यवस्था को अपनाने का सुझाव दिया। संयुक्त सचिव डी. सेंथिल पांडियन ने सुजलाम ढांचे से डिजिटल निगरानी, जल गुणवत्ता जांच और राज्यों को सहमत कार्य योजनाएं समय पर लागू करने का आह्वान किया।