फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gram panchayats,gram pradhan,pradhan sangh,pradhan sangh tundla,sanjay yadav,tundla block

प्रधानों की हर समस्या का समाधान करेगा प्रधान संघ : अध्यक्ष

Mon, 05 Jul 2021 06:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 06:03 PM IST
विज्ञापन
Gram  panchayats,gram pradhan,pradhan sangh,pradhan sangh tundla,sanjay yadav,tundla block
टूंडला। सोमवार को नवनिर्वाचित प्रधानों की बैठक ब्लॉक सभागार में संपन्न हुई। बैठक में प्रधान संघ टूंडला का सर्वसम्मति से गठन किया गया। जिसमें डॉ. संजय यादव को अध्यक्ष व सुनील यादव को महामंत्री चुना गया। सभी पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. संजय यादव ने कहा कि प्रधान संघ का गठन प्रधानों की समस्याओं के समाधान के लिए किया गया है। प्रधान जहां अपनी-अपनी ग्राम सभाओं की समस्याओं का समाधान करेंगे तो वहीं प्रधान संघ प्रधानों को होने वाली समस्याओं का समाधान करेगा। महामंत्री सुनील यादव ने कहा कि गांव के विकास के लिए जनता ने जो जिम्मेदारी दी है समस्त ग्राम प्रधान उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाएं और ग्राम सभाओं का कल्याण करें।
विज्ञापन

इस दौरान राजेन्द्र कुमार महामंत्री, अरविंद चौहान, अजय धनगर, रामनरेश त्यागी, रघुवीर सिंह और डॉ. जेपी सिंह को उपाध्यक्ष, विकास उपाध्याय, गौरीशंकर बघेल, विक्रांत, मानवेन्द्र यादव और सतेन्द्र सिंह को सचिव, गगन यादव कोषाध्यक्ष, त्रिलोक कश्यप, ध्रुव बघेल, सोनवीर धनगर और सुरेश बघेल को संगठन मंत्री बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संरक्षक मंडल में पूर्व प्रधान देवेन्द्र यादव, पूर्व प्रधान संजीव सिंह को चुना गया। इस दौरान अनिल शर्मा, वीरेश यादव और बनवारी लाल बघेल प्रधान आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामनिवास यादव द्वारा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed