फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   govindachary

तीर्थो का विकास होगा तभी देश खुशहाल बनेगा -गोविंदाचार्य

Thu, 10 Sep 2020 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
govindachary
कासगंज के सोरों में गोविंदाचार्य का स्वागत करते भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी - फोटो : KASGANJ
सोरों/गंजडुंडवारा। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अखिल भारतीय महामंत्री, आरएसएस एवं एबीवीपी में अनेक दायित्वों का निर्वाह कर चुके गोविंदाचार्य बृहस्पतिवार को देवप्रयाग से गंगासागर की यात्रा के दौरान तीर्थनगरी पहुंचे। वराह घाट पर मां गंगा की पूजा अर्चना के बाद उन्होंने वराह भगवान के दर्शन किए। इस दौरान पर्यटक केंद्र में एक धार्मिक सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

गोविंदाचार्य ने कहा कि दो सौ साल पहले भारत सबसे खुशहाल देश था। हमारे देश की जीडीपी दुनिया की जीडीपी की कुल 26.33 प्रतिशत थी। विदेशियों ने आकर राजकर संसाधनों का जमकर दोहन किया। इसका असर आज दिख रहा है। इसका कारण था आपसी मतभेद थे। इसे समाप्त करना है। उन्होंने देश के एक कोने को भारत माता, दूसरे कोने को गो माता व तीसरे कोने को धरती माता की संज्ञा दी।
विज्ञापन

गायत्री की उपासना व गो माता की सेवा से ही देश में खुशहाली आएगी। सूकरक्षेत्र को भगवान वाराह के अवतरण की पवित्र भूमि बताया। तीर्थ के विकास पर जो देश व सरकारें ध्यान देती हैं वह देश व प्रदेश संपन्न होंगे। यात्रा का उद्देश्य अपनी प्राचीन संस्कृति का खोया गौरव पुन: लौटाना व मां गंगा की अविरलता व स्वच्छता के प्रति जनमानस को जागृत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्मल गंगा अविरल गंगा के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्ञान तिवारी ने की। पवन श्रीवास्तव ने कहा कि प्रकृति के विनाशक नहीं मित्र बनकर ही सभी खुश रह सकते हैं। कार्यक्रम के संयोजक संपूर्णानंद भारद्वाज रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने गांविंदाचार्य का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इस दौरान भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश उपाध्याय, कृष्णकांत वशिष्ठ, संजय दुबे, सुरेश पटियात, हेमेंद्र शास्त्री, डा. रविकांत गुप्ता, नरेश बरबारिया, रविंद्र ब्रहमचारी, सतीश चौधरी, नवल कुलश्रेष्ठ, यशोधर रावत, विवेक महेरे, अमित मिश्र, मुकेश कटारे, धर्मेंद्र वार्ष्णेय, चोबसिंह मौर्य, वेदप्रकाश शर्मा आदि लोग मौजूद रहे। बाद में गंजडुंडवारा में भी उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed