फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Government ration rice was filled in illegal warehouse 45 bags seized

UP News: अवैध गोदाम में भरा था सरकारी राशन का चावल, 45 बोरियां जब्त...दर्ज होगी एफआईआर

Fri, 20 Sep 2024 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 20 Sep 2024 12:01 AM IST
सार

सरकारी चावल की कालाबाजारी का मुख्य आरोपी हाथ नहीं लग सका है। आपूर्ति विभाग और पुलिस ने ताला तोड़कर राशन जब्त कर लिया। 
 

विज्ञापन
Government ration rice was filled in illegal warehouse 45 bags seized
अवैध गोदाम में भरा था सरकारी राशन का चावल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में आपूर्ति विभाग और पुलिस ने राजपुर चुंगी स्थित एक अवैध गोदाम में सरकारी राशन का चावल पकड़ा है। करीब 45 कट्टों (बोरियों) में ये रखे थे, जिन्हें जब्त कर लिया गया। एक कट्टे में 50 किलो चावल थे। मुख्य आरोपी मौके पर नहीं मिला। विभाग की ओर से केस दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


डीएसओ संजीव सिंह ने बताया कि राजपुर चुंगी स्थित गोदाम पर टीम ने छापा मारा। गेट पर ताला बंद था। संचालक के न आने पर पुलिस की मौजूदगी में गेट का ताला तोड़ा गया। अंदर सरकारी राशन के चावल भरे 45 कट्टे मिले। वजन करने वाली मशीन, बाट समेत अन्य सामान भी मिले। पूछताछ में पता चला कि गुलशन नाम का व्यक्ति किराए पर इसे चलाता है। मकान विधवा महिला चंद्रवती का है।
विज्ञापन

लंबे समय से फेरी वालों से सरकारी राशन के चावल खरीद कर यहां स्टॉक किए जाते हैं। बाद में लोडिंग वाहन से दूसरी जगह कालाबाजारी के लिए भेजा जाता है। इससे पहले 10 सितंबर को अछनेरा के रायभा में अवैध गोदाम से 30 टन सरकारी राशन का चावल पकड़ा गया था। अछनेरा निवासी सुमित अग्रवाल और मनीष अग्रवाल को सरगना माना गया। ये रिश्ते में जीजा-साले हैं। इन पर हरियाणा समेत अन्य राज्यों में सरकारी चावल की कालाबाजारी का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्डधारक देते हैं बेच
आपूर्ति विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्रति सदस्य 5 किलो राशन मिलता है। इसमें पहले 3 किलो गेहूं और दो किलो चावल मिलता था। अब दो किलो गेहूं, तीन किलो चावल मिलता है। गेहूं अधिक इस्तेमाल होता है, इससे कार्डधारक चावल को 20-25 रुपये प्रतिकिलो बेच देते हैं। फेरी वाले इसे खरीदकर राशन माफिया तक पहुंचा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed