फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Government ration for sale recovered, ration shop sealed

Agra News: बिक्री के लिए गया सरकारी राशन बरामद, राशन की दुकान सील की

Sat, 21 Sep 2024 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 21 Sep 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Government ration for sale recovered, ration shop sealed
बिक्री के लिए गया सरकारी राशन बरामद, राशन की दुकान सील की
विज्ञापन

कुसमरा। ग्राम पंचायत शिवसिंहपुर के राशन डीलर द्वारा राशन की मंडी में बिक्री की शिकायत पर पुलिस ने लोडर सहित राशन को बरामद कर लिया। सूचना पर पहुंचे पूर्ति निरीक्षक ने राशन को जब्त करते हुए राशन की दुकान को सील कर दिया है।

बृहस्पतिवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि विकासखंड बेवर की ग्राम पंचायत शिवसिंहपुर के राशन डीलर उमेश यादव ने सरकारी खाद्यान्न की कालाबाजारी कर बिक्री के लिए कुसमरा गल्ला मंडी लोडर वाहन से भेजा है। पुलिस ने मंडी परिसर से लोडर वाहन को खाद्यान्न सहित पकड़ लिया और एसडीएम गोपाल शर्मा को सूचना दी। एसडीएम गोपाल शर्मा ने पूर्ति निरीक्षक जोगेंद्र सिंह को मौके पर भेजकर खाद्यान्न की जांच कर राशन डीलर के स्टॉक की जांच करने के निर्देश दिए। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि राशन डीलर की दुकान का स्टॉक मिलान किया गया। स्टॉक पूरा ना होने के कारण दुकान सील कर दी गई है डीलर के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कराया जा रहा है। पकड़े गए खाद्यान्न को दूसरे राशन डीलर के सुपुर्द किया गया। लोडर वाहन को पुलिस के सुपुर्द कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed