फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   government of India has not clearance agra metro project

यूपी सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद 'आगरा मेट्रो' को इसके ग्रीन सिग्नल का इंतजार

Tue, 13 Mar 2018 05:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 13 Mar 2018 05:24 PM IST
विज्ञापन
government of India has not clearance agra metro project
metro
आगरा में मेट्रो चलाने की योजना को प्रदेश सरकार ने हरी झंडी दे दी है। बजट में फिलहाल 100 करोड़ रुपये की व्यवस्था भी की है, लेकिन अभी तक योजना को भारत सरकार की मंजूरी नहीं मिली है। 
विज्ञापन


स्थिति यह है कि अभी तक योजना नीति आयोग में भी नहीं गई है। नीति आयोग के परीक्षण के बाद ही योजना को मंजूरी मिलेगी। 

प्रदेश सरकार ने जनवरी में आगरा मेट्रो परियोजना की डीपीआर को संशोधन के बाद स्वीकृत दे दी थी। इस डीपीआर के मुताबिक शहर में दो कारीडोर बनाए जाएंगे। 

government of India has not clearance agra metro project
metro
पहला कारीडोर सिकंदरा से फतेहाबाद रोड (होटल ट्राइडेंट) तक और दूसरा कारीडोर आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से कालिंदी विहार तक बनाया जाएगा। 

डीपीआर तैयार करने वाली राइट्स संस्था ने मेट्रो के यार्ड भी फाइनल कर दिए हैं। एक यार्ड पीएसी परिसर में बनाया जाएगा और दूसरा छलेसर के पास बनेगा। पिछले दिनों यार्ड बनाने की तैयारी के चलते पीएसी परिसर का निरीक्षण किया था। 

अधिकारियों की कहना है कि यहीं से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योजना का शिलान्यास करेंगे।एक तरफ योजना के शिलान्यास की तैयारी चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लगेगा इतना समय 

वहीं हैरत की बात यह है कि मेट्रो परियोजना की फाइल अभी तक नीति आयोग में नहीं पहुंची है। स्मार्ट सिटी की समीक्षा करने आए नीति आयोग के निदेशक एके सिंह ने बताया कि अभी तक योजना नहीं मिली है। 

नीति आयोग ही योजना का परीक्षण कर वित्तीय स्वीकृति देगा। उन्होंने कहा कि योजना आयोग के पास आएगी तो अधिकतम एक सप्ताह के अंदर योजना पर फैसला कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed