फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Government Banned medicine Drugs due to Side Effects in up hindi news

UP: अब नहीं मिलेंगी जुकाम, बुखार की ये दवाएं, सरकार ने लगाया प्रतिबंध; कर रहे हैं इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान

Mon, 05 Jun 2023 05:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 05 Jun 2023 05:56 PM IST
सार

जुकाम और बुखार में काम करने वालीं 14 तरह की कांबीनेशन (कई प्रकार के सॉल्ट)  वाली दवाओं को प्रतिबंधित किया है। अब इन दवाओं की बिक्री करने वाले मेडिकल स्टोर संचालकों पर भी कार्रवाई होगी।
 

विज्ञापन
Government Banned medicine Drugs due to Side Effects in up hindi news
दवाएं - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश में बुखार, खांसी और सीने की जकड़न से जुड़ी 14 दवाओं की ब्रिकी और खरीद पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही फिरोजाबाद में करीब चार करोड़ की दवाओं की बिक्री व आपूर्ति रोक दी गई है। एजेंसी संचालकों को संबंधित दवाएं कंपनी को वापस करने के आदेश दिए गए हैं। जिले में करीब 10 लाख सीरप और 20 लाख टेबलेट डंप हैं। प्रतिबंधित दवाओं व सिरप की बिक्री करने पर मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन


शासन ने इन दवाओं से प्रतिकूल असर पड़ने के कारण यह निर्णय लिया है। ड्रग इंस्पेक्टर देशबंधु ने मेडिकल स्टोर संचालक को पत्र जारी करके संबंधित दवाओं की बिक्री न करने को कहा है। अवहेलना करने पर मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बैंड के शोर में आई मौत: नाच रहे थे बराती, तभी जेनरेटर ने ली महिला की जान; दूल्हे को अकेला छोड़ भागे

विज्ञापन
विज्ञापन

इन दवाओं को किया गया प्रतिबंधित

शासन ने कई सॉल्ट से बनी 14 तरह की कांबीनेशन (कई प्रकार के सॉल्ट) वाली दवाओं को प्रतिबंधित किया है। इसमें निमोप्लाइड व पैरासिटामॉल डिस्पर्सिबल टेबलेट, एमॉक्सीलन व ब्रोम्हेक्सिन, फोल्कोडीन व प्रोमेथाजीन, क्लोफेनेमिल व डेक्सोमेंथोर्फिन, क्लोरोफनेमिल व कोडीन, अमोनियम क्लोराइड व ब्रोम्हेक्सिन, ब्रोम्हेक्सिन व डेक्सोमेथोर्फिन, पैरासीटामॉल व प्रोम्हेक्सिन, सल्बूटालॉल व ब्रोम्हेक्सिन, क्लोर्फेनिमाइन व कोडीन फास्फोरेट, फेनीटॉन व फेनोबाबटोन, अमोनियम क्लोराइड व सोडियम साइट्रेट, सल्बूटामॉल व हईड्रोऑक्सेथिल थियोफाइलिन की कंबीनेशन वाली सभी प्रकार की दवाओं की बिक्री और आपूर्ति को प्रतिबंधित किया गया है।

ये भी पढ़ें - पति का दोस्त निकला पापी: पत्नी का बनाया अश्लील वीडियो, फिर करने लगा ऐसी डिमांड; उड़े पीड़िता के होश

जुकाम, बुखार में तेजी से करतीं हैं काम

प्रतिबंधित दवाएं सर्दी, खांसी, कफ, बुखार में तेजी से लाभ पहुंचाती हैं, लेकिन सेहत के लिए बेहद खतरनाक हैं। एक ही दवा में कई तत्वों का साल्ट होने के नुकसानदेह हैं। इन दवाओं के सेवन से मरीज ऐसे साल्ट भी खा लेता है, जिसकी जरूरी उसे नहीं होती है।

ये भी पढ़ें - UP: सुहागरात पर दुल्हन का उठाया घूंघट, चेहरा देख उड़े दूल्हे के होश; हकीकत जान शर्म से पानी-पानी हुआ परिवार

दिए गए ये निर्देश 

ड्रग इंस्पेक्टर देशबंधु ने बताया कि  शासन ने फिक्स डोज संयोजन वाली 14 दवाएं प्रतिबंधित कर दी हैं। जिले में करीब 10 लाख सीरप व 20 लाख टेबलेट उपलब्ध हैं। सभी एजेंसियों को प्रतिबंधित दवाओं को दुकानों से वापस लेकर निर्माता कंपनी को भेजने के आदेश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान प्रतिबंधित दवाएं बिकती मिलने पर संबंधितों में मुकदमा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed