फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband friend misdeed with wife after giving intoxicating cold drink now doing blackmail

पति का दोस्त निकला पापी: पत्नी का बनाया अश्लील वीडियो, फिर करने लगा ऐसी डिमांड; उड़े पीड़िता के होश

Mon, 05 Jun 2023 04:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 05 Jun 2023 04:36 PM IST
सार

महिला घर पर अकेली थी। उसी समय पति का दोस्त घर पर आया। गर्मी का बहाना बनाकर पत्नी को कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिससे वो बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसका वीडियो भी बना लिया।  
 

विज्ञापन
Husband friend misdeed with wife after giving intoxicating cold drink now doing blackmail
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में दोस्ती में दगा देने की हैरान करने वाली कहानी सामने आई है। यहां पति के दोस्त ने ही महिला के साथ हैवानियत की। पीड़िता मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंची, तो वहां भी उसकी सुनवाई नहीं की गई। जिसके बाद पीड़ित महिला ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने बताया कि नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर आरोपी ने दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। अब आरोपी उसे ब्लैकमेल कर रहा  है। 

विज्ञापन

यहां का है मामला 

मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसके पति की दोस्ती फिरोजाबाद के गांव जरैला निवासी एक व्यक्ति से थी। 22 अप्रैल को वह घर पर अकेली थी। पति व अन्य परिजन घर पर नहीं थे। तभी जरैला निवासी आरोपी घर कोल्ड ड्रिंक लेकर आया। उसने गर्मी की बात कहते हुए कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए कहा। पति का दोस्त होने के नाते उसने कोल्ड ड्रिंक पी ली। इसके कुछ देर बाद ही बेहोश हो गई। 

विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें -  प्रेमी के प्यार में बनी चोर: दादी को खिलाई नींद की गोली, खाते से ट्रांसफर किए पैसे; जेवरात व FD लेकर हुई फुर्र

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए शांत रही विवाहिता 

पीड़ित महिला ने बताया कि उसके बेहोश होने के बाद पति के दोस्त ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका वीडियो भी बना लिया। जब होश आया तो उसके कपड़े अस्त व्यस्त थे। ये देख महिला घबरा गई। वहीं आरोपी ने धमकी दी कि यदि किसी को इस बारे में बताया तो वो वीडियो वायरल कर देगा। बदनामी न हो जाए इस डर से विवाहिता शांत रही और उसने किसी को कुछ भी नहीं बताया। 

ये भी पढ़ें -  सुबह उठकर सीधे थाने पहुंची सास: बोली-साहब! मेरे पैर नहीं छूती बीटेक पास बहू, बात सुनकर पुलिस भी रह गई हैरान

करने लगा ब्लैकमेल

पति के दोस्त की दरंदगी की कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। अब वो पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगा। उससे साफ-साफ कहा कि 'जो कहता हूं वो करना होगा। जहां पर बुलाऊं वहां पर आना होगा। बात नहीं मानी तो वीडियो वायरल कर दूंगा।' रोज की प्रताड़ना से तंग आई पीड़िता ने घटना के बारे में परिवार के लोगों को बताया। इसके बाद वो परिवारीजनों के साथ थाने पहुंची। वहां पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की तो पीड़िता ने एसपी से शिकायत की। एसपी ने मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed