फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Death came in the noise of band baja Baratis dancing then generator took life of woman in etah

बैंड के शोर में आई मौत: नाच रहे थे बराती, तभी जेनरेटर ने ली महिला की जान; दूल्हे को अकेला छोड़ भागे

Mon, 05 Jun 2023 05:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 05 Jun 2023 05:32 PM IST
सार

बरात में बैंड का शोर था। बराती नाच रहे थे, तभी बैंड के साथ चल रहे जेनरेटर में एक महिला की साड़ी फंस गई। वो खुद को बचाती तब तक देर हो चुकी थी। वो बुरी तरह से घायल हो गई। ये दृश्य देख बराती दूल्हे को अकेला छोड़ वहां से भाग निकले।   

विज्ञापन
Death came in the noise of band baja Baratis dancing then generator took life of woman in etah
दूल्हा और बराती (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में रविवार रात आई बरात के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में महिला की जान चली गई। थाना जैथरा क्षेत्र के गांव पटिउर में बरात में चल रहे बैंड के जेनरेटर की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसको पहले जैथरा पीएचसी और फिर मेडिकल कॉलेज एटा लाया गया, यहां उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद बराती भाग गए। दूल्हा के साथ बचे चंद लोगों की मौजूदगी में शादी की रस्में पूरी की गईं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पति का दोस्त निकला पापी: पत्नी का बनाया अश्लील वीडियो, फिर करने लगा ऐसी डिमांड; उड़े पीड़िता के होश

विज्ञापन

यहां का है मामला 

गांव पटिउर निवासी सर्वेश कुमार की पत्नी कन्या देवी (45) की मौत हुई है। पति ने बताया कि गांव के ही श्याम सुंदर की बेटी अल्का की बरात जिला फर्रुखाबाद के गांव पालिदापुर से आई थी। दूल्हा शैलेश बग्गी पर बैठा था। रात करीब 12.30 बजे हमारे घर के सामने ही बरात चढ़ रही थी, जिसे पत्नी देखने चली गई। यहां पर बैंड के जेनरेटर में किसी तरह पत्नी की साड़ी फंस गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद उसे सीएचसी जैथरा लेकर गए। यहां हालत गंभीर होने के चलते मेडिकल कॉलेज भेज दिया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें - UP: सुहागरात पर दुल्हन का उठाया घूंघट, चेहरा देख उड़े दूल्हे के होश; हकीकत जान शर्म से पानी-पानी हुआ परिवार

विज्ञापन

भाग गए बराती 

महिला की मौत की खबर जैसी ही गांव पहुंची तो दूल्हे के कुछ परिजनों को छोड़कर बाकी के बराती बिना खाना खाए ही भाग गए। दुल्हन के भाई कल्याण सिंह ने बताया कि हादसा होने के बाद बमुश्किल से दूल्हा के साथ छह से सात परिवार के घनिष्ठ लोग ही थे। इनकी मौजूदगी में शादी की औपचारिक रस्में पूरी की गईं। सोमवार तड़के तीन बजे बहन को विदा कर दिया गया।

ये भी पढ़ें - पत्नी तो फरार हो गई: नौकरी पर गया था पति, वापस लौटा तो चला पता; दो बच्चों की मां कर बैठी शर्मनाक हरकत

विज्ञापन

अभी नहीं दी गई कोई तहरीर 

 मामले की जानकारी देते हुई थाना प्रभारी रामेंद्र शुक्ला ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। तहरीर नहीं मिली है। अगर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर जांच कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें - प्रेमी ने किया दुष्कर्म: जिस पर किया खुद से ज्यादा भरोसा, वो निकला दगाबाज; हकीकत जान चूर-चूर हुए अरमान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed