फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Govenrment Teacher Died In Road Accident

फिरोजाबादः सड़क हादसे में सहायक अध्यापिका की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 23 Dec 2020 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 23 Dec 2020 12:06 AM IST
सार

  • मंगलवार को अपने भाई चंचल के साथ विद्यालय से बाइक से लौट रही थीं
  • हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई

विज्ञापन
Govenrment Teacher Died In Road Accident
मृतक शिक्षिका का फाइल फोटो और परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के नाहिल नगरिया से पढ़ा कर अपने भाई के साथ बाइक से घर लौट रही अध्यापिका मंगलवार दोपहर डंपर की चपेट में आ गई। हादसे में शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


थाना जसराना के गांव नगला इमलिया निवासी पिंकी (30) पुत्री सुरेंद्र सिंह हाल निवासी पचवा चौराहा जसराना मैनपुरी के कंपोजिट विद्यालय नाहिल नगरिया में सहायक अध्यापक है। मंगलवार को तीन बजे विद्यालय से अपने भाई चंचल के साथ बाइक से जसराना आ रही थी। औंछा जसराना मार्ग पर नगला कलियान के पास जसराना की तरफ से जा रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से शिक्षिका डंपर के नीचे आ गई।
विज्ञापन



डंपर के नीचे आने से शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई जबकि भाई बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद डंपर लेकर भाग रहे चालक एवं परिचालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने कार्य में सजग थी पिंकी 
साथी अध्यापक अनूप कुमार ने बताया पिंकी अपने कार्य को पूरी सजगता एवं कर्तव्य के साथ करती थीं। वह बच्चों के बीच भी लोकप्रिय थी। शिक्षिका की मौत के बाद साथी दुख में हैं। प्रधानाध्यापक हरिपाल ने बताया वह पीछे ही आ रहे थे। 

कहीं गड्ढे तो कहीं सड़क की चौड़ाई बनी हादसे का कारण 
तीन दिन पूर्व नगला अमर सिंह पर हुए सड़क हादसे में महिला की मौत का करण सड़क में मौजूद गड्ढे रहे। मंगलवार को नगला कलियान में अध्यापिका की मौत का कारण डंपर चालक की लापरवाही रहा वहीं सड़क की चौड़ाई भी हादसे का कारण रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed