फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   govansh

तीस लाख रुपये से होगा गोवंश का भरण-पोषण

Wed, 10 Jul 2019 06:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
govansh
मैनपुरी। गोशाला में रखे गए गोवंश के भरण पोषण के लिए शासन ने 30 लाख की धनराशि भेज दी है। इस धनराशि से गोशाला में गोवंश का भरण-पोषण किया जाएगा। नगर पालिका परिषद ने ट्रांसपोर्ट नगर में गोशाला स्थापित की है। यहां वर्तमान में 800 के लगभग गोवंश हैं। इस गोवंश के भरण-पोषण के लिए नगर पालिका प्रशासन को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के प्रस्ताव पर शासन ने गोवंश के भरण पोषण के लिए 30 लाख की धनराशि उपलब्ध करा दी है। अब गोवंश के भूसे व हरे चारे आदि की कोई दिक्कत नहीं होगी। पालिकाध्यक्ष और प्रभारी अधिशासी अधिकारी ने धनराशि प्राप्त होते ही इंतजाम शुरू करा दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि अब गोवंश के भरण-पोषण में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन

पूर्व में करना पड़ा था चंदा
गोवंश के लिए जनवरी और फरवरी माह में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। उस समय गोवंश के भरण पोषण के लिए नगर पालिका को समाजसेवियों की मदद मांगनी पड़ी थी। अब धनराशि उपलब्ध होने के बाद नगर पालिका ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोवंश के भरण पोषण के लिए 30 लाख की धनराशि प्राप्त हुई है। इससे गोवंश के लिए खाद्य पदार्थों की व्यवस्था शुरू करा दी गई है।
राजीव कुमार सोनकर, प्रभारी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed