{"_id":"6159f6dc8ebc3e09d67266dd","slug":"goods-train-wagon-derailed-at-dawood-khan-traffic-disrupted-tundla-news-agr510146127","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाउद खां पर मालगाड़ी का वैगन हुआ बेपटरी, यातायात बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाउद खां पर मालगाड़ी का वैगन हुआ बेपटरी, यातायात बाधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला। रविवार सुबह दिल्ली-कानपुर रेल खंड पर स्थित दाउद खां रेलवे स्टेशन के निकट मालगाड़ी का एक वैगन (डिब्बा) पटरी से उतर गया। वैगन के उतर जाने के कारण अप व डाउन लाइन प्रभावित हो गईं। इस दौरान एक यात्री ट्रेन को निरस्त करने के साथ ही अन्य ट्रेनों को बदले हुए रूट से चलाया गया। करीब छह घंटे बाद डाउन लाइन को शुरू किया जा सका।
रविवार सुबह करीब 9.40 मिनट पर दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही डाउन लाइन की मालगाड़ी का एक तकनीकी दिक्कत के चलते वैगन दाउद खां रेलवे स्टेशन के निकट पटरी से उतर गया। आनन-फानन में टूंडला से रेलवे तकनीकी विभाग की टीम के साथ ही मेडिकल रिलीफ ट्रेन को मौके पर भेजा गया। 11.30 बजे रेलवे की टीम ने अप लाइन का यातायात शुरू किया। दोपहर करीब 3.30 बजे डाउन लाइन का यातायात शुरू हो सका। रेल यातायात बंद रहने से रेल महकमे में हड़कंप मचा रहा। प्रयागराज हैड क्वाटर से रेलवे के आला अधिकारी भी पलपल की अपडेट लेते रहे। इस दौरान एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित रहीं। गाड़ी (संख्या 02570) नई दिल्ली दरभंगा एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग गाजियाबाद - कानपुर- लखनऊ के स्थान पर गाजियाबाद-मुरादाबाद-लखनऊ के रास्ते चलाई गई। वहीं गाड़ी (संख्या 04184) दिल्ली-टूंडला मेमू पैसेंजर ट्रेन निरस्त रही।
आनंद विहार- भागलपुर एक्सप्रेस दो घंटे देरी से चली। रेल कर्मचारियों ने अप लाइन को 11.30 बजे व डाउन लाइन को 3.30 बजे शुरू कर दिया था। इस दौरान कुछ ट्रेनों को निरस्त करने के साथ ही कुछ ट्रेनें को दूसरे मार्ग से होकर चलाया गया।
विज्ञापन
अमित कुमार, पीआरओ, प्रयागराज