{"_id":"691b8e6cb83c83836f0d09d5","slug":"gold-jewellery-and-cash-stolen-from-a-locked-house-agra-news-c-25-1-agr1008-919245-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बंद घर से सोने के आभूषण और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बंद घर से सोने के आभूषण और नकदी चोरी
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। गांव पाली में बंद घर से चोर लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित ने थाना सीकरी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है ।
ग्राम पाली निवासी योगेंद्र ने पुलिस को तहरीर में बताया कि वह रविवार शाम 6 बजे करीब घर का ताला लगाकर भरतपुर चला गया। सोमवार सुबह पहुंचने पर कमरे में रखी अलमारी का ताला टूटा था। कमरे में सामान बिखरा देखकर उसके होश उड़ गए। देखने पर पता चला कि चोर अलमारी में रखी सोने की लर, मंगलसूत्र, अंगूठी समेत चांदी के करधनी, 18 चांदी की जोड़ी पायल समेत अन्य चांदी के आभूषण और 28 हजार रुपये की नकदी ले गए हैं। पुलिस ने पीड़ित को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद