फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gokash arrested after police encounter in agra

आगरा: मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी गोकश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

Sat, 10 Apr 2021 10:17 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 10 Apr 2021 10:17 AM IST
विज्ञापन
Gokash arrested after police encounter in agra
घटनास्थल पर पुलिस (बायें), आरोपी रिजवान (दायें) - फोटो : अमर उजाला

आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र में गांव मिर्जापुर के पास शुक्रवार रात को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी गोकशी के आरोपी रिजवान को गिरफ्तार कर लिया। रिजवान ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने भी जवाब में गोली चलाई। इससे वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


थाना मलपुरा के थानाध्यक्ष कुलदीप दीक्षित ने बताया कि नाई की मंडी निवासी सलीम के बेटे रिजवान उर्फ काल्टा के खिलाफ थाना जगदीशपुरा में वर्ष 2020 में गोवध निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया था। तब से रिजवान फरार चल रहा था। उसकी तलाश की जा रही थी। आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। 
विज्ञापन


शुक्रवार रात को तकरीबन 12:15 बजे उसके मलपुरा क्षेत्र में पथौली नहर स्थित गांव मिर्जापुर के पास आने की सूचना मिली थी। इस पर थाना मलपुरा पुलिस और क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग ने घेराबंदी कर ली। आरोपी स्कूटी पर सवार था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के घेरने पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग की। आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई। वह स्कूटी से गिर गया। इस पर उसे तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed