फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   glass worker murdered in noida police arrest wife crime news

नोएडा में फिरोजाबाद के कांच कारीगर की हत्या, पत्नी हिरासत में

Sun, 05 May 2019 10:13 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 05 May 2019 10:13 PM IST
विज्ञापन
glass worker murdered in noida police arrest wife crime news
श्याम सुंदर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
खैरगढ़ थाना क्षेत्रांर्गत गांव बबाइन निवासी एक युवक की नोएडा में गला रेत कर हत्या कर दी गई। रविवार की शाम को युवक का शव गांव लाया गया। युवक नोएडा में पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। नोएडा में रह कर वह एल्यूमियन के गेट में कांच की फिटिंग का काम करता था। 
विज्ञापन


श्याम सुंदर (30वर्ष) पुत्र राकेश कुमार निवासी बबाइन थाना खैरगढ नोएडा में पत्नी अंजली और तीन बच्चों के साथ पिछले कई महीनों से रह रहा था। शनिवार की रात घर में युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर युवक के परिजन रविवार को  नोएडा पहुंच गए।
विज्ञापन


रविवार की शाम युवक का शव उसके गांव बबाइन लाया गया। युवक का शव गांव पहुंचते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के घर ग्रामीणों की भीड जुट गई। मृतक के तीन बच्चे हैं। सबसे बडी बेटी गुन्नू (4), ढाई साल की बेटी ज्ञानवी और डेढ साल का बेटा कंहैया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

श्याम सुंदर के चाचा प्रदीप कुमार ने बताया कि श्यामसुंदर की बेटी गुन्नू अपनी नानी के यहां फिरोजाबाद में रह रही है। ज्ञानवी और कंहैया घटना के दौरान नोएडा में ही थे।

श्याम सुंदर की पत्नी अंजली को नोएडा पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने में ही रोक लिया है। दोनों बच्चे भी अंजली के पास ही हैं। हम तो केवल श्याम सुंदर का शव लेकर आए हैं। किसने हत्या की है क्यों की है यह पुलिस की जांच का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed