फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girls were imprisoned in the house Due to the fear of molestation

यूपी में महिला सुरक्षा या खिलवाड़: घर में कैद हुईं दो युवतियां, बोलीं- बाहर निकलने से भी लगता है डर

Sun, 23 Jul 2023 01:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 23 Jul 2023 01:40 PM IST
सार

दो युवतियां शोहदों की धमकियों से घबराईं हुईं हैं। आलम ये है कि एक युवती के पीछे तो शोहदा इस कदर पड़ा है कि दो महीने में 1473 बार मोबाइल पर कॉल किए। युवतियों का कहना है कि अब तो घर से निकलने में भी डर लगता है। 

 

विज्ञापन
girls were imprisoned in the house Due to the fear of molestation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के थाना बरनाहल और बेवर क्षेत्र में शोहदों की धमकियों से घबराईं युवतियां घर से निकलने में भी घबरा रहीं हैं। एक जहां शादी करने पर युवती को गोली मारने की धमकी दे रहा है। वहीं दूसरा फोन करने के साथ ही रास्ता रोक कर परेशान करता है। पीड़िताओं की ओर से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 अश्लील कमेंट करता है आरोपी 

थाना बेवर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक युवती ने शिकायत दी है। बताया कि घर से बाहर आते जाते मोहल्ले का ही रहने वाला एक शोहदा अश्लील टिप्पणी करता है। फोन पर अश्लील कमेंट करता है। पीड़िता के भाई ने थाने पहुंच कर शिकायत की। बताया कि बहन को आते-जाते परेशान करने वाला शोहदा धमकी दे रहा है। कह रहा है कि अगर शादी की तो गोली मार देगा। उसके डर से बहन का घर से निकलना भी दूभर हो गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  शर्मनाक: मौसा करता रहा दरिंदगी, मौसी बनाती रही वीडियो; इसलिए रची ये घिनौनी साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में रोककर करता है परेशान 

वहीं बरनाहल क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने थाने पहुंच कर शिकायत की। पुलिस को बताया कि वह एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने जाती है। आए दिन गांव का ही रहने वाला शोहदा रास्ता रोक कर परेशान करता है। 12 मई 2023 से 10 जुलाई 2023 तक 1473 बार उसने मोबाइल पर कॉल किए हैं। शोहदे की हरकत से वह इस कदर परेशान हो गई है कि घर से बाहर निकलने से भी घबराती है। उक्त दोनों ही शिकायतों के बाद बरनाहल और बेवर थाना पुलिस ने शोहदों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।


ये भी पढ़ें -  ससुराल में की ऐसी हरकत: भूल गए वो दामाद है...सास-ससुर और पत्नी ने किया ये हाल; अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed