फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   uncle kept on doing cruelty aunt kept making videos know heinous conspiracy was hatched

शर्मनाक: मौसा करता रहा दरिंदगी, मौसी बनाती रही वीडियो; इसलिए रची ये घिनौनी साजिश

Tue, 25 Jul 2023 08:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 25 Jul 2023 08:44 AM IST
सार

युवती से रिश्ते के मौसा ने ऐसी घिनौनी हरकत की, जिसका उसे अंदाजा भी नहीं था। हैरान करने वाली बात तो ये है कि मौसा ने जब दरिंदगी की तो मौसी ने वीडियो बना लिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 
 

विज्ञापन
uncle kept on doing cruelty aunt kept making videos know heinous conspiracy was hatched
DEMO PIC

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। थाना मिरहची क्षेत्र के गांव की युवती से रिश्ते के मौसा ने दुष्कर्म किया। वहीं हैरानी की बात तो ये है कि मौसी ने इसका वीडियो बनाया। इसके बाद युवती को ब्लैकमेल किया गया। युवती से दो प्लॉट मौसा और मौसी ने अपने नाम करा लिए। युवती ने अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर दंपती सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ससुराल में की ऐसी हरकत: भूल गए वो दामाद है...सास-ससुर और पत्नी ने किया ये हाल; अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

विज्ञापन

ये है मामला 

युवती का आरोप है कि 10 जून को रिश्ते की मौसी रजनी ने शीतल पेय में नशीला पदार्थ देकर अपने पति विनोद कुमार से दुष्कर्म कराया। इसका वीडियो भी बना लिया। इसके बाद मौसी ने ब्लैकमेल किया और मेरे नाम के दो प्लॉट अपने नाम करा लिए। इस साजिश में साधना, शिल्पी और अंजू भी शामिल रहीं। युवती का कहना है कि 10 जून से लेकर 13 जुलाई तक विनोद ने कई बार दुष्कर्म किया है।

ये भी पढ़ें - UP: छात्रा के स्कूल बैग में मिली ऐसी चीज, देखकर छूटे पुलिस के पसीने; घरवाले भी रह गए हैरान

दर्ज हुआ मुकदमा 

थाना प्रभारी सुभाष बाबू ने बताया कि समाधान दिवस में युवती ने शिकायती प्रार्थना पत्र डीएम व एसएसपी को दिया था। इसके बाद मामले का संज्ञान लिया गया और मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती अपने माता-पिता की अकेली संतान है। उसकी संपत्ति हड़पने के लिए मौसी ने अपने पति से दुष्कर्म की वारदात कराई और उसको पत्नी के रूप में रखने की इजाजत भी दी। युवती ब्लैकमेल कर दो प्लॉट हड़पने का आरोप लगा रही है। सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed