फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girls showed their strength in women's handball, the journey ended after victory over Meerut

Agra News: महिला हैंडबॉल में बेटियों ने दिखाया दम, मेरठ पर जीत के बाद सफर थमा

Mon, 03 Aug 2026 02:08 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Girls showed their strength in women's handball, the journey ended after victory over Meerut
आगरा की ​खिलाड़ी
आगरा। अयोध्या में आयोजित सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में आगरा मंडल की टीम में शहर की खिलाड़ियों का दबदबा रहा। 12 सदस्यीय टीम में 10 खिलाड़ी आगरा से शामिल रहीं। टीम ने अपने पहले मुकाबले में मेरठ मंडल को 5-4 से हराकर शानदार शुरुआत की, लेकिन ग्रुप के समीकरणों के चलते टीम अगले दौर में जगह नहीं बना सकी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले मैच में मेरठ को हराने के बाद झांसी मंडल ने आगरा को वॉकओवर दिया। हालांकि, अन्य परिणामों के पक्ष में न रहने के कारण टीम नॉकआउट चरण में प्रवेश करने से चूक गई। आगरा मंडल की टीम में कप्तान डिंपल शर्मा के अलावा भूमि, आशी, तन्वी, प्रिया, नंदनी, अतूफा खान, इल्मा, जानवी और दिशा ने शहर का प्रतिनिधित्व किया, जबकि राखी और सेजल मैनपुरी से टीम का हिस्सा रहीं। टीम कप्तान डिंपल शर्मा ने कहा कि मेरठ के खिलाफ मिली जीत से टीम का मनोबल बढ़ा था। अगले दौर में न पहुंचने का मलाल है। इस अनुभव से आगे बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी। जिला हैंडबॉल संघ के संयुक्त सचिव विकास सविता ने खिलाड़ियों के जुझारू खेल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आगरा की खिलाड़ी

आगरा की खिलाड़ी

आगरा की खिलाड़ी

आगरा की खिलाड़ी

आगरा की खिलाड़ी

आगरा की खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed