फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girlfriend was blackmailing even friend did not support Case registered after suicide note of B.Sc student

UP: 'पापा मेरी मौत का बदला जरूर लेना...' सुसाइड नोट लिख बीएससी के छात्र ने दी थी जान; पुलिस ने दर्ज किया केस

Fri, 19 Jul 2024 12:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 19 Jul 2024 12:16 AM IST
सार

बीएससी के छात्र ने फंदे पर लटकने से पहले सुसाइड नोट लिखा। इसमें अपनी मौत का जिम्मेदार प्रेमिका और दोस्त को बताया। पुलिस ने इस मामले में दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
 

विज्ञापन
Girlfriend was blackmailing even friend did not support Case registered after suicide note of B.Sc student
छात्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सदर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को बीएससी के छात्र ने फंदे से लटक कर जान दे दी थी। पुलिस को मोबाइल के डिब्बे से एक सुसाइड नोट मिला था, जिसमें छात्र ने प्रेमिका और उसके दोस्त को मौत का जिम्मेदार ठहराया था। पुलिस ने सुसाइड नोट और पिता की तहरीर के आधार पर प्रेमिका और दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

 

बाबूपुरम काॅलोनी, सदर निवासी छात्र नितिन सोलंकी बीएससी का छात्र था। उसने 12 जुलाई को आत्महत्या की थी। पिता ने बेटे की मौत पर प्रेमिका और उसके दोस्त यशपाल के खिलाफ केस दर्ज कराया। आरोप लगाया कि उनका बेटे की दयालबाग क्षेत्र की युवती से दोस्ती थी। उसके साथ रहते हुए बेटे का खर्च बहुत बढ़ गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण घर से ज्यादा रुपये लेने लगा। कुछ दिनों के बाद पता चला कि युवती बेटे से रुपयों की मांग कर रही थी। मांग पूरी ना होने पर उसने अपने दोस्तों के साथ ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इससे आहत होकर बेटे ने फंदे से लटककर जान दे दी। सदर थाना प्रभारी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्य आंकलन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पिता के लिए लिखा, बदला जरूर लेना
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कमरे से मोबाइल के डिब्बे पर एक सुसाइड नोट लिखा मिला। उसने युवती और उसके मित्र को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पिता के लिए लिखा कि दोनों से बदला जरूर लेना। देबू और दीपक को सबसे करीबी मित्र बताया है। उनसे जानकारी लेने का अनुरोध भी किया है। दोस्त भी कह रहे थे कि युवती की वजह से वह तनाव में था। तीनों दोस्त साथ ही रहते थे। नितिन की मौत से देबू दुखी है। रात में 11 बजे तक साथ ही थे। सुबह जिम चलने का वादा हुआ था। पुलिस ने मोबाइल और सुसाइड नोट को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed