{"_id":"5ce2b4f6bdec22070264bc4f","slug":"girlfriend-murder-if-failing-in-love-affair-by-lover-crime-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रेम प्रसंग में असफल रहने पर प्रेमिका की हत्या, सोशल मीडिया पर फोटो डालने पर हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम प्रसंग में असफल रहने पर प्रेमिका की हत्या, सोशल मीडिया पर फोटो डालने पर हुआ था विवाद
Mon, 20 May 2019 11:16 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 20 May 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
crime amar ujala
कासगंज जनपद में पटियाली क्षेत्र के एक गांव में एक प्रेमी पर प्रेमिका की गला घोंट कर हत्या करने का आरोप है। किशोरी का शव सोमवार को खेत में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बताया गया है कि किशोरी से उसके घर के सामने रहने वाला युवक अनुज प्रेम करता था। वह उससे शादी करना भी चाहता था। लेकिन, गांव में आमने-सामने रहने के चलते परिजनों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। युवक ने रविवार को अपना और प्रेमिका का एक साथ खींचा गया फोटो सोशल मीडिया पर डाल दिया। जिसकी जानकारी किशोरी के परिजनों को लग गई।
किशोरी के भाई ने जब सोशल मीडिया पर अपनी बहन का फोटो युवक के साथ देखा तो उसे यह बात नागवार गुजरी। वह फरीदाबाद से अपने घर लौट आया। उसने घर पहुंचकर अपने माता पिता से भी इस बारे में बातचीत की। जब किशोरी को अपना फोटो डाले जाने की जानकारी हुई तो उसे भी यह बात नागवार गुजरी। उसने युवक से इस बारे में कहासुनी भी की।

Trending Videos
बताया गया है कि किशोरी रविवार को रात्रि लगभग तीन बजे घर से शौच के लिए गई। जहां पहले से ही मौजूद युवक अनुज ने उसकी गले में फांसी का फंदा डालकर हत्या कर दी। काफी देर तक किशोरी घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। उसकी तलाश शुरू कर दी। उसका शव एक खेत में पड़ा था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या का शिकार हुई किशोरी चार बहनों में तीसरे नंबर की थी। जबकि उसके तीन भाई और हैं। किशोरी की हत्या हो जाने से परिजन काफी सदमे में हैं। उनका रो रोकर बुरा हाल है।
परिजनों ने अनुज पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पटियाली क्षेत्र में प्रेमी द्वारा की गई प्रेमिका की हत्या की घटना से ग्रामीण भी स्तब्ध हैं। काफी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार के घर पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों के बीच इस घटना को लेकर काफी चर्चा है।
प्रेम प्रसंग में असफल रहने पर प्रेमिका की हत्या कर देने का यह पहला मामला नहीं हैं। पूर्व में भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी है। 21 फरवरी 2018 को अमापुर क्षेत्र में प्रेमिका से शादी न हो पाने पर प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी थी और स्वयं भी गोली मार ली थी। इसी तरह 28 जून को सिढ़पुरा क्षेत्र में प्रेम में असफल होने पर प्रेमी व प्रेमिका एक साथ फांसी के फंदे पर झूल गए।
एसपी कासगंज अशोक कुमार शुक्ला का कहना है कि युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना पुलिस को आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दे दिए गए हैं। अभी युवक की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस अन्य विंदुओं पर भी जांच कर रही है।