{"_id":"671df80526e5368cb606027d","slug":"girlfriend-murder-boyfriend-went-to-meet-her-at-home-then-killed-family-shocked-to-see-condition-of-dead-body-2024-10-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका का कत्ल: घर पर मिलने आया प्रेमी...फिर इस वजह से खेला खूनी खेल; लाश की हालत देख कांप गए घरवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका का कत्ल: घर पर मिलने आया प्रेमी...फिर इस वजह से खेला खूनी खेल; लाश की हालत देख कांप गए घरवाले
Sun, 27 Oct 2024 01:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 27 Oct 2024 01:51 PM IST
सार
प्यार में अंधे प्रेमी ने प्रेमिका के घर जाकर खूनी खेल खेला। बेरहमी से प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। घटना के समय घर में कोई भी नहीं था। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
युवती का फाइल फोटो और मौके पर आई पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा के थाना जलेसर के गांव खेड़िया खाती में शनिवार को एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। गांव के ही युवक ने प्रेम-प्रसंग में इस घटना को तब अंजाम दिया। घटना के समय घर में परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। मां खेत पर गई हुई थी, वहीं पिता धान बेचने के लिए मंडी गए हुए थे।
गांव निवासी तेजपाल ने बताया कि उनकी चार बेटी और एक बेटा है। शनिवार को धान की उपज बेचने अलीगढ़ की धनीपुर मंडी गए थे। वहां पता चला कि घर पर कोई समस्या हो गई है। घर आकर देखा तो पता लगा कि बेटी सपना (18) की हत्या हो गई है। सूचना पर सीओ जलेसर कृष्ण मुरारी दोहरे, थाना प्रभारी जलेसर सुधीर राघव पुलिस बल के साथ पहुंच गए। कुछ देर बाद ही डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई।
ये भी पढ़ें - UP: आलीशान घर और अंदर हो रहा था ऐसा काम...देखकर शर्म से पानी-पानी हुई पुलिस, तीन महिलाएं कराईं मुक्त

पिता के बयानों ने पुलिस को उलझाया
तेजपाल ने बताया कि बेटी सपना ने पिछले साल कक्षा 12वीं की परीक्षा पास की थी। गांव का ही शिवम उसको परेशान करता था। शनिवार को मैं धान बेचने गया था, उस समय पत्नी व दो बेटियां खेत पर काम करने चली गईं। एक बेटी विवाहित है और बेटा कहीं बाहर था। जानकारी मिलने पर बेटियां और पत्नी घर पहुंची उसके बाद ही मुझे सूचना दी गई। शिवम ने बेटी को गोली मारी है। एएसपी राजकुमार सिंह ने बताया कि प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या होने के जानकारी सामने आई है। घटना स्थल पर पहुंचकर देखा तो प्रथम दृष्टया गोली लगने से मौत होना प्रतीत हो रहा है। सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

दो साल से थे प्रेम संबंध
एटा थाना जलेसर के गांव खेड़िया खाती निवासी शिवम और सपना के बीच करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी के लिए परिजन तैयार नहीं थे, इसे लेकर पांच महीने पहले शिवम ने आत्महत्या का प्रयास किया। युवती के परिजन ने दूसरी जगह शादी तय कर दी तो वह बौखला गया था। दिवाली के बाद गोदभराई होनी थी। उससे पहले ही उसने युवती को मार डाला।
ये भी पढ़ें - UP: मिठाई विक्रेता ध्यान दें...डिब्बे सहित तोली मिठाई तो लगेगा 50 हजार का जुर्माना, ग्राहक यहां करें शिकायत

12वीं में फेल हो गया था शिवम
युवती के पिता तेजपाल ने बताया कि गांव का शिवम भी बेटी के साथ पढ़ता था। 12वीं में बेटी पास हो गई और शिवम फेल हो गया था। बताया कि बेटी की शादी तय कर दी थी और दिवाली के बाद उसकी गोदभराई की रस्म होनी थी। धान बेचकर जो रुपये मिलते, उससे बेटी का विवाह करना था। मगर शिवम ने हमारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। शनिवार को जब बेटी घर पर अकेली थी तो दिनदहाड़े उसकी हत्या कर दी। इसके बाद परिवार सहित घर से फरार हो गया।
ये भी पढ़ें - UP: यमुना में छलांग लगाने के लिए रैलिंग पर खड़ी थी महिला, देवदूत बने पुलिसकर्मी; यूं बचाई जान

आरोपी ने जहर देकर जान देने का किया था प्रयास
सीओ जलेसर कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया कि दोनों के बीच लगभग 2 वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लगभग 5 माह पूर्व आरोपी ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। परिजन ने जानकारी मिलते ही उपचार कराया, जिसके चलते उसकी जान बच गई। शनिवार को सपना को घर में अकेली थी, उसी समय शिवम आया और हत्या की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। मौके पर किसी प्रकार का कोई हथियार या कारतूस नहीं मिला है।