फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police saved the life of a woman who was jumping into Yamuna

UP: यमुना में छलांग लगाने के लिए रैलिंग पर खड़ी थी महिला, देवदूत बने पुलिसकर्मी; यूं बचाई जान

Sun, 27 Oct 2024 01:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 27 Oct 2024 01:13 PM IST
सार

 पति और ससुराल वालों की हरकतों से तंग आकर यमुना में छलांग लगाने पहुंची महिला को पुलिसकर्मियों ने बचा लिया। वो रैलिंग पर खड़ी होकर छलांग लगाने की तैयारी में थी, तभी पुलिसकर्मियों ने आकर उसे पकड़ लिया। 
 

विज्ञापन
Police saved the life of a woman who was jumping into Yamuna
यमुना में छलांग लगाने पहुंची महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में ससुरालीजन के उत्पीड़न से तंग आकर मायके में रह रही महिला रविवार को जवाहर पुल से यमुना में छलांग लगाने पहुंच गई। इसी दरम्यान वहां से गुजर रही पीआरवी के जवानों ने उसे कूदने से रोका और समझाकर थाने लेकर आई। पुलिस अब महिला और उसके ससुरालियों के बीच मध्यस्थता कर सुलह के प्रयास करेगी।
विज्ञापन





एत्माद्दौला के घाट की रहने वाली महिला की खेरिया मोड़ के जाकिर हुसैन से शादी हुई थी। महिला का आरोप है कि पिछले तीन वर्षों से वह अपनी 9वर्षीय बेटी के साथ अपने मायके में रहने को मजबूर है। शुक्रवार को उसकी मां से उसकी किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसके बाद अवसाद में आकर सुबह 10 बजे महिला जवाहर पुल पर पहुंच गई। पुल की रेलिंग पर चढ़ कर नदी में छलांग लगाने जा रही थी। उसी समय वहां से गुजर रही पीआरवी 0017 के पुलिसकर्मियों की नजर पड़ गई।
विज्ञापन


उन्होंने तत्परता दिखाते हुए महिला को खींचकर पुल की रेलिंग से नीचे उतारा। सिपाही विकेश चंद, दीपेंद्र पाल और प्रेमशंकर उसे थाने लेकर आए। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि परिवार परामर्श केंद्र में प्रकरण भेज महिला की मदद के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed