{"_id":"6067f6728ebc3ee64a356784","slug":"girlfriend-locked-herself-in-the-room-for-marry-her-boyfriend-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: मोहब्बत की नगरी में 'प्यार' के लिए प्रेमिका ने खुद को किया कैद, बुलानी पड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: मोहब्बत की नगरी में 'प्यार' के लिए प्रेमिका ने खुद को किया कैद, बुलानी पड़ी पुलिस
Sat, 03 Apr 2021 12:15 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 03 Apr 2021 12:15 PM IST
सार
युवती का आरोप है कि जब उसके प्रेम संबंध की बात परिजनों को पता चली तो वे उसका उत्पीड़न करने लगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने अपना प्यार पाने के लिए खुद को कमरे में कैद कर लिया। परिजनों ने उसे कमरे से बाहर आने के लिए काफी समझाया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाकर कमरे का गेट खुलवाया। तब युवती कमरे से बाहर निकली और पुलिस को पूरी कहानी बताई।
विज्ञापन
मामला एत्माद्दौला के फाउंड्री नगर इलाके का है। युवती ने पुलिस को बताया कि वह मोहल्ले के युवक से प्यार करती है। दोनों दस साल से एक दूसरे को जानते हैं। युवक फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का काम करता है। वह अभी पढ़ाई कर रही है। दोनों बालिग हैं और शादी करना चाहते हैं, लेकिन परिजन उनके रिश्ते के लिए तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
युवती ने परिजनों पर लगाया यह आरोप
युवती का आरोप है कि जब उसके प्रेम संबंध की बात परिजनों को पता चली तो वे उसका उत्पीड़न करने लगे। इसी से क्षुब्ध होकर युवती ने शुक्रवार दोपहर को खुद को कमरे में बंद कर लिया। कमरे में बंद होने से पहले उसने पुलिस को भी सूचना दे दी थी। अनहोनी के डर से परिजन कमरे से बाहर आने के लिए उसे समझाते रहे, लेकिन वह नहीं मानी।
विज्ञापन
Trending Videos
कुछ देर बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। जानकारी होने पर युवती का प्रेमी भी आ गया। पुलिस ने किसी तरह युवती से कमरे का गेट खुलवाया। इसके बाद प्रेमी और प्रेमिका को थाने ले गई। उसके परिजन भी थाने पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि युवती प्रेमी के साथ ही जाना चाहती थी। बाद में युवती के परिजन उसे थाने पर छोड़कर चले गए।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।