फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girlfriend had killed Rishabh

प्रेमिका ने कराई थी ऋषभ की हत्या

Sun, 10 Oct 2021 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Girlfriend had killed Rishabh
गंजडुंडवारा। आठ दिन पूर्व नहर किनारे पेड़ पर लटके मिले युवक की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। युवक की हत्या उसकी प्रेमिका ने अपने परिजनों के साथ मिलकर कराई थी। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर प्रेमिका सहित चार नामजदों अैर दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक ऋषभ निवासी नीब करोरी फर्रुखाबाद दो अक्तूबर को दोस्त के साथ अपनी ननिहाल अद्दूपुर दया माफी शमसाबाद फर्रुखाबाद गया था।
विज्ञापन

जहां से उसकी प्रेमिका ने षडयंत्र कर गंजडुंडवारा अपने गांव के पास नहर पर बुला लिया। यहां उसकी प्रेमिका, पिता, चाचा और तीन अन्य लोग मौजूद थे। परिजनों ने ऋषभ के दोस्त को डरा धमाकर भगा दिया। इसके बाद ऋषभ की फांसी लगाकर हत्या कर शव पेड़ पर टांग दिया। अगले दिन उसका शव पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed