फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl was pushed into prostitution by her friend

दोस्त का घिनौना कारनामा: दोस्ती, विश्वास और धोखा, देहव्यापार के दलदल में इस तरह फंसी किशोरी

Thu, 02 Feb 2023 07:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 02 Feb 2023 07:56 AM IST
सार

बाल कल्याण समिति के निर्देश पर ताजगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन महिलाओं सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
girl was pushed into prostitution by her friend
देह व्यापार

विस्तार

आगरा के ताजगंज की एक किशोरी को उसके दोस्त ने देह व्यापार में धकेल दिया। उसके इस कार्य में तीन अन्य महिलाएं शामिल हुईं। महिलाओं ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक घर में पहुंचाया, वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ। मामले में बाल कल्याण समिति के निर्देश पर ताजगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन महिलाओं सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। एक आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


ताजगंज इलाके की 15 वर्षीय किशोरी कुबेरपुर स्थित मीट की फैक्टरी में नौकरी करती थी। कर्मचारी समीर से किशोरी की दोस्ती हो गई। 26 जनवरी को किशोरी समीर के घर गई थी। समीर ने उसे अपने पास ही रोक लिया। 27 जनवरी को फरजाना नाम की महिला से मिलवाया। फरजाना ने किशोरी को नौकरी दिलाने का झांसा दिया। फरजाना के साथ आसमां भी थी। वह दोनों उसे राम नगर, खंदौली निवासी मीना के पास लेकर गईं। आरोप है कि मीना देह व्यापार कराती है। यह बात किशोरी को पता नहीं थी। फरजाना और आसमां की बातों में आकर वो उनके साथ मीना के घर पहुंची। मीना ने उसे टेढ़ी बगिया स्थित एक घर में रुकवाया। यामीन नामक युवक किशोरी पर नजर रखता था। उसने उसे निकलने नहीं दिया। 26 जनवरी की रात दो लोग आए। इनमें कमला नगर निवासी संजीव मित्तल, आवास विकास कॉलोनी का योगेश और एक अन्य पहुंचे। उन्होंने किशोरी की बोली लगाई। उसके साथ तीनों ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

घर से भागकर पुलिस के पास पहुंची

किशोरी दहशत में आ गई। वह बहाना बनाकर घर से निकल गई। उसे 150 रुपये दिए गए थे। वह बाहर आने के बाद थाना न्यू आगरा पहुंच गई। इसके बाद अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। पुलिस ने किशोरी को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। वहां पर उसकी काउंसिलिंग हुई। इसमें मामला गंभीर होने का पता चला। इस पर थाना ताजगंज पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मामले में पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज करने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं किशोरी को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक बहादुर सिंह ने बताया कि समीर, फरजाना, आसमां को पकड़ा गया। इसके बाद मीना और यामीन की गिरफ्तारी की गई। किशोरी से पूछताछ के बाद संजीव मित्तल और योगेश की गिरफ्तारी की गई। एक आरोपी फरार हैं। उसकी तलाश की जा रही है।

किराये पर घर, एजेंट से आते ग्राहक

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मीना देह व्यापार से जुड़ी है। वह किराये पर घर लेती हैं। किशोरी और युवतियों को झांसे में लेती थी। उनसे काम दिलाने की कहती है। इसके बाद देह व्यापार कराती है। एजेंट के माध्यम से ग्राहकों को बुलाती है। उसके पूर्व का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed