{"_id":"65ddcac33ec2c57eb705fc13","slug":"girl-student-goes-missing-after-leaving-home-to-go-to-school-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-113406-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: घर से स्कूल जाने के लिए निकली छात्रा हुई लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: घर से स्कूल जाने के लिए निकली छात्रा हुई लापता
Tue, 27 Feb 2024 05:12 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 27 Feb 2024 05:12 PM IST
विज्ञापन
घर से स्कूल जाने के लिए निकली छात्रा हुई लापता
फर्रुखाबाद निवासी युवक सहित पांच के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। एक गांव निवासी एक छात्रा 16 फरवरी को घर से स्कूल जाने की बात कह कर निकली थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी।परिजन ने काफी तलाश की लेकिन पता नहीं लग सका। मामले में छात्रा के पिता ने फर्रुखाबाद निवासी नामजद सहित पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर दी। पुलिस को बताया कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा है। 16 फरवरी की सुबह पुत्री स्कूल जाने की बात कह कर घर से निकली थी। लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी जब वह घर वापस नहीं आई तो परिजन परेशान हो गए। इसके बाद हर संभावित स्थान पर पुत्री की तलाश की लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पीड़ित ने बताया कि पुत्री को गांव सिकंदरपुर जनपद फर्रुखाबाद निवासी आनंद अपने सहयोगी अरुन, गौरव, अंजली और विजया देवी के सहयोग से अगवा कर ले गय है। अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए पुत्री को सकुशल ढूंढने की मांग की। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।