फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl's photos went viral on facebook

युवती के फोटो फेसबुक पर किए वायरल

Sat, 12 Mar 2022 11:35 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
girl's photos went viral on facebook
बेवर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के फोटो युवक द्वारा फेसबुक पर वायरल कर अश्लील कमेंट किए गए। आरोपी करीब एक माह से युवती को परेशान कर उस पर संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। शनिवार को पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

युवती ने शनिवार को शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि गांव जगतपुर निवासी बंटू चौहान आपराधिक प्रवृत्ति का है। फेसबुक से उसकी फोटो निकाल कर फेसबुक पर ही अपलोड कर अश्लील कमेंट कर रहा है। फेसबुक पर उसे अपना बनाकर रखने की बात कहता है। आरोपी उसे व भाई को फोन पर धमकियां देता है। नौ मार्च को उसने महिला हेल्पलाइन पर मदद मांगी। लेकिन वहां से कोई जवाब नहीं मिला। पीड़िता ने बताया कि वह एएनएम का कोर्स कर नोएडा में नौकरी कर रही है।
विज्ञापन

उसके पिता नही हैं, मां व दादी अकेले गांव में रहते हैं। जिस वजह से अक्सर उसे गांव आना-जाना पड़ता है। इस दौरान आरोपी उसका पीछा करता है और अश्लील कमेंट करता है। इसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान है। थानाध्यक्ष सुरेश चंद शर्मा का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed