फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl Players In Agra Eklavya Sports Stadium

शोहरत: खेल के आसमान में पंख फैला रहीं ताजनगरी की बेटियां, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से मिली 'प्रेरणा'

Wed, 24 Nov 2021 01:13 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 24 Nov 2021 01:13 PM IST
सार

स्टेडियम के अलावा शहर में चल रहे तमाम प्राइवेट खेल संस्थानों में भी महिला खिलाड़ियों के ग्राफ काफी बढ़ा है। खासतौर से क्रिकेट, बैडमिंटन और टीटी में खिलाड़ियों की संख्या हर रोज बढ़ रही है।
 

विज्ञापन
Girl Players In Agra Eklavya Sports Stadium
आगरा: वेट लिफिटिंग में लड़कियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी की बेटियां खेल के आसमान में पंख फैला रहीं है। बास्केटबाल में गेंद डालने का प्रयास तो कहीं कबड्डी में विरोधी को पछाड़ने का जुनून। ट्रैक पर फर्राटा भर सबसे पहले पहुंचने का जोश। कुछ ऐसे ही नजारे इन दिनों एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में देखने को मिल रहे है। सांसद खेल स्पर्धा में आगरा लोकसभा से आठ हजार खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे है। इनमें से साढ़े तीन हजार शहर की बेटियां हैं। खेलों के प्रति बेटियों के तेजी से बढ़ते रुझान के पीछे सानिया मिर्जा, सायना नेहवाल, दीप्ती शर्मा आदि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। स्पर्धा में खेल के प्रति इन बेटियों का इस कदर जोश है कि यह किसी भी कीमत पर सफलता का आसमान छूना चाहती हैं। इसलिए खेलों को वह अपना करियर बना रही हैं। 

विज्ञापन

Girl Players In Agra Eklavya Sports Stadium
वैशाली और अनन्या क्रमश: - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी बनना है
रार्ष्र्टीय स्तर का खिलाड़ी बनना मेरा सपना है। इसे पूरा करने के लिए खेल को अपना करियर बनाया है। मैं अपने सपने को सच करके रहूंगी। - अनन्या शर्मा, एथलेटिक्स 

मंजिल एक दिन जरूर मिलेगी
खेलों में नाम और शोहरत दोनों हैं। इसलिए मैं चाहती हूं कि मैं पूरी ईमानदारी से मेहनत करूं। विश्वास है कि मुझे एक दिन मंजिल जरूर मिलेगी। - वैशाली वसधानी, बास्केटबाल 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Girl Players In Agra Eklavya Sports Stadium
दिव्यांशी और पूजा कुमारी क्रमश: - फोटो : अमर उजाला
ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए
खेलों को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के आयोजन मील का पत्थर साबित होंगे। इस तरह के आयोजन लगातार होते रहने चाहिए। - पूजा कुमारी, हॉकी खिलाड़ी 

स्पर्धा दे रही मुझे नई ऊर्जा
मेरे लिए खेल से ज्यादा कुछ नहीं। इसे मैंने करियर बनाया है। इसलिए सांसद खेल स्पर्धा मुझे नई ऊर्जा दे रही है। - दिव्यांशी गौतम, बैडमिंटन खिलाड़ी

रुझान: शिखर छूने के लिए खेलों में करियर बढ़ा रहीं 'ताजनगरी की बेटियां', स्टेडियम में बढ़ी महिला खिलाड़ियों की संख्या
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed