फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra girls increased inclination towards sports like badminton, gymnastics, basketball and cricket

रुझान: शिखर छूने के लिए खेलों में करियर बढ़ा रहीं 'ताजनगरी की बेटियां', स्टेडियम में बढ़ी महिला खिलाड़ियों की संख्या

Fri, 30 Jul 2021 11:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 30 Jul 2021 11:09 AM IST
सार

एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के आरएसओ सुनील चंद्र जोशी का कहना है कि युवतियों का खेलों के प्रति तेजी से रुझान बढ़ रहा है। यही कारण है कि स्टेडियम में जिमनास्टिक, टीटी, बैडमिंटन में महिला खिलाड़ियों की संख्या में वृद्धि हो रही है। 

विज्ञापन
agra girls increased inclination towards sports like badminton, gymnastics, basketball and cricket
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में बढ़ी महिला खिलाड़ियों की संख्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी की युवतियां का रुझान खेलों की ओर बढ़ा हैं। यही कारण है कि पिछले कुछ वर्षों में बैडमिंटन, एथलेटिक्स, जिमनास्टिक, बास्केटबाल, ताइक्वांडो, क्रिकेट, कबड्डी, आदि खेलों में इनकी संख्या तेजी से बढ़ रही है। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन साल में महिला खिलाड़ियों की संख्या 410 हो गई है। 

विज्ञापन

2018-19 सत्र में स्टेडियम में 16 खेलों में महिला खिलाड़ियों की संख्या 300 के आसपास थी। यह संख्या 2019-20 में बढ़कर लगभग 410 हो गई। स्टेडियम के उप क्रीड़ा अधिकारी राम मिलन का कहना है कि कोरोना के कारण खेल गतिविधियां बंद रहीं। इसलिए सत्र 2020-21 में नए पंजीकरण नहीं हो सके। अनलॉक के बाद अभ्यास शुरू होने के साथ ही एक बार फिर महिला खिलाड़ी मैदान में पसीना बहा रही हैं। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के आरएसओ सुनील चंद्र जोशी का कहना है कि युवतियों का खेलों के प्रति तेजी से रुझान बढ़ रहा है। यही कारण है कि स्टेडियम में जिमनास्टिक, टीटी, बैडमिंटन में महिला खिलाड़ियों की संख्या में वृद्धि हो रही है। 
विज्ञापन


प्रेरणा बन रहीं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी   
क्रिकेटर दीप्ती और पूनम से प्रेरित होकर युवतियां मैदान में पहुंच रही हैं। यहां सुबह और शाम दो-दो घंटे अभ्यास कर रही हैं। बैडमिंटन खिलाड़ी राधा ठाकुर कहती हैं कि वह साइना नेहवाल से काफी प्रभावित हैं। उन्हें देखकर ही वह बैडमिंटन में करियर बनाना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट एकेडमी में भी बढ़ रही संख्या
स्टेडियम के अलावा शहर में चल रहे तमाम प्राइवेट खेल संस्थानों में भी महिला खिलाड़ियों के ग्राफ काफी बढ़ा है। खासतौर से क्रिकेट, बैडमिंटन और टीटी में खिलाड़ियों की संख्या हर रोज बढ़ रही है। थ्राइव क्रिकेट एकेडमी के कोच मनोज कुशवाहा बताते हैं कि तीन साल पहले उनकी एकेडमी में जहां 15 महिला क्रिकेटर थी, वहीं इस समय इनकी संख्या 40 से ऊपर हो चुकी है। पैंथर टीटी सेंटर के कोच सौरभ पौद्दार बताते हैं कि उनकी एकेडमी में तीन वर्षों में महिला खिलाड़ियों की संख्या दोगुनी हो गई है।
सुरक्षा में सेंधमारी: हॉलमैन इंस्टीट्यूट से सरकारी योजना के 42 लैपटॉप चोरी, खाली बैग छोड़ गए चोर, जांच में जुटी पुलिस
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed