फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl murdered and husband shot on forehead after love marriage in mainpuri

मैनपुरी में ऑनर किलिंग: प्रेम विवाह करने पर युवती की हत्या, युवक की कनपटी में मारी गोली, हमलावर फरार

Tue, 26 Apr 2022 05:18 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 26 Apr 2022 05:18 PM IST
सार

मैनपुरी में ऑनर किलिंग की सनसनीखेज वारदात हुई है। प्रेम विवाह करने पर भाई ने बहन की हत्या कर दी। युवती के पति को भी गोली मारी है। आरोपी ने तीन चाचा के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।  

विज्ञापन
girl murdered and husband shot on forehead after love marriage in mainpuri
युवक और युवती के प्रेम विवाह की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में गैर जाति के युवक से प्रेम विवाह करने पर युवती की हत्या कर दी गई। युवती के भाई और चाचा ने मंगलवार को दिनदहाड़े घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने युवती और उसके पति समेत ससुरालवालों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। युवती के पति को भी गोली लगी है। पति को कनपटी में गोली लगने के बाद उसे मरा समझकर आरोपी भाग गए। युवक को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है।

विज्ञापन

20 अप्रैल को दोनों ने किया प्रेम विवाह

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भरतवाल निवासी 22 वर्षीय कोमल खटीक ने 20 अप्रैल को अपनी ननिहाल अलीगंज में मां और मामा की सहमति से करन गोस्वामी से प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि इस बात से युवती का भाई करन, चाचा दिलीप, रविंद्र और शनि नाराज थे। मंगलवार की शाम करीब चार बजे कोमल का भाई करन और तीनों चाचा छत के रास्ते घर में घुस आए। आते ही इन लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। घर में मौजूद नवदंपती को गोली मार दी। गोली लगने से कोमल की मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन

युवक की कनपटी में लगी गोली

कनपटी पर गोली लगने से पति भी खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। हमलावरों ने घर में मौजूद युवक की मां पिंकी और भाई रॉकी को तमंचा की बटों से पीटकर घायल कर दिया। जानकारी मिलने के बाद एसपी अशोक कुमार राय ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही अस्पताल पहुंचकर घायलों से मामले की जानकारी ली। पति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है। 

एसपी अशोक कुमार राय ने बताया कि नवविवाहिता की हत्या के मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही है। तीन टीमों का गठन किया गया है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed