{"_id":"61bd64515bc651219c0da750","slug":"girl-filed-fir-against-the-a-man-who-sent-obscene-videos-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: युवक भेज रहा अश्लील वीडियो, मानसिक तनाव में आई युवती, दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: युवक भेज रहा अश्लील वीडियो, मानसिक तनाव में आई युवती, दर्ज कराया मुकदमा
Sat, 18 Dec 2021 10:02 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 18 Dec 2021 10:02 AM IST
सार
आगरा में एक युवक की शर्मनाक करतूत का मामला सामने आया है। युवती से शादी की बात नहीं बनी तो युवक उसे अश्लील वीडियो भेजकर परेशान करने लगा। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना हरीपर्वत में एक युवती ने परिचित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उसका कहना है कि युवक मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेजता है। कॉल करके परेशान करता है। इससे वो मानसिक तनाव में है। पुलिस का कहना है कि विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
हरीपर्वत क्षेत्र की रहने वाली युवती ने एसएसपी ऑफिस में प्रार्थनापत्र दिया था। इसमें कहा कि उसे परिचित युवक परेशान कर रहा है। वह असम राइफल्स के हॉस्पिटल में कर्मचारी है। उसके मोबाइल पर कई नंबर से कॉल करता है। अश्लील वीडियो भेजता है। इससे वह मानसिक तनाव में है।
विज्ञापन
युवक के परिजन भी दे रहे साथ
युवक के परिवार वालों से भी शिकायत की, लेकिन युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। युवक का साथ उसके जीजा, बहन और भाई भी दे रहे हैं। थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार का कहना है कि आरोपी युवक युवती से शादी करना चाहता था। बात नहीं बनने पर परेशान करने लगा।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी युवक के परिवार के लोग भी पक्ष लेते हैं। इसलिए मुकदमे में युवक सहित तीन अन्य परिजन भी नामजद किए गए हैं। विवेचना की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।