{"_id":"5a4b98e94f1c1b273c8b45d2","slug":"girl-died-after-accident-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"साथ बाजार गई थीं दो बहनें, नियति ने एक को ही वापस भेजा घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथ बाजार गई थीं दो बहनें, नियति ने एक को ही वापस भेजा घर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला मारहरा (एटा)
Updated Tue, 02 Jan 2018 08:06 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
एटा के मारहरा में साइकिल से बाजार करने आई दो सगी बहनों में से एक बहन को अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर, हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस की लापरवाही से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर शव को रखकर मारहरा-रतिभानपुर मार्ग पर जाम लगा दिया।
एटा के मारहरा में गांव मोहन सती निवासी निकिता (13) पुत्री रामकिशोर अपनी बहन के साथ मंगलवार को कस्बा मारहरा में घरेलू सामान खरीदने आई थी। लौटते समय हनुमान चौक के निकट पिदौरा अड्डा की ओर से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने निकिता को रौंद दिया।
हादसे में उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इधर, हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। वहीं सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर देरी से पहुंची। पुलिस की लापरवाही से लोगों में आक्रोश फैल गया।

निकिता
- फोटो : अमर उजाला
आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर मारहरा-रतिभानपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। दो घंटे लगे जाम के कारण रतिभानपुर मार्ग, पिदौरा मार्ग एवं हैदरी चौक से गुजरने वाला पिवारी एवं मोहनपुरा मार्ग दो घंटे तक अवरुद्ध रहा। ग्रामीणों द्वारा लगाए जाने वाले जाम से गुुस्साए थाना प्रभारी ने मृतका के पिता को थाना लाकर बंद कर दिया और उसे धमकाने के बाद जाम खुलवाया।
आरोपी ट्रक चालक भागने में भले ही सफल रहा है लेकिन जिस दुकानदार की सीमेंट उतारकर गया था उसने ट्रक चालक द्वारा प्रेषित बिल्टी थाना पुलिस की सुपुर्दगी में दे दी है। इससे उसे आसानी से हिरासत में लिया जा सकता है।