{"_id":"59a94a184f1c1bea278b4bc3","slug":"girl-defame-her-friend-on-facbook-using-fake-id","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपनी सहेली का रिश्ता तुड़वाने के लिए फेसबुक पर की ये गंदी हरकत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी सहेली का रिश्ता तुड़वाने के लिए फेसबुक पर की ये गंदी हरकत
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 01 Sep 2017 05:22 PM IST
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर
आगरा में अपनी सहेली का रिश्ता तुड़वाने के लिए एक युवती ने फेसबुक पर साजिश की। सहेली की फेक आईडी बना ली और उसके मंगेतर को भी फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज दी। इसके बाद बदनाम करना शुरू कर दिया। मामला साइबर क्राइम सेल में पहुंचा। इस पर पूरा मामला सामने आ गया।
बताया गया है कि आगरा के शाहगंज क्षेत्र की युवती का रिश्ता आगरा से बाहर के एक युवक से तय हुआ था। सगाई के कुछ दिन बाद युवक रिश्ता तोड़ने की कहने लगा। इस पर युवती डिप्रेशन में आ गई। युवती को किसी ने बताया कि फेसबुक पर उसकी फेक आईडी बना दी गई है। आईडी पर उसे बदनाम किया गया है।
उसका मंगेतर भी फ्रेंड लिस्ट में शामिल है। इस पर युवती ने साइबर क्राइम सेल में शिकयत की। शिकायत जांच की गई। जांच में सामने आया कि युवती की सहेली ने ही फेक आईडी बनाई थी। ऐसे ही एसएन मेडिकल कालेज के एक डाक्टर का रिश्ता तुड़वाने की भी कोशिश हो चुकी है, जहां भी रिश्ता तय होता था, वह मैसेज भेज देता था।

Trending Videos
इसी युवक से सहेली का हुआ रिश्ता
पीड़ित युवती ने बताया कि जिस युवक से उसका रिश्ता तय हुआ है, उसी से पूर्व में उसकी सहेली का रिश्ता तय हुआ था। मगर, युवक ने किसी कारण के चलते रिश्ता तोड़ दिया। जब युवती को पता चला कि युवक का रिश्ता उसकी सहेली से ही हुआ है तो उसने रिश्ता तोड़ने के लिए फेसबुक पर साजिश कर डाली। अब युवती के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।