फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Get the principal enrolled soon, otherwise action will be taken

इंस्पायर योजना में आवेदन न होने पर निदेशक ने प्रकट की नाराजगी

Thu, 26 Aug 2021 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Get the principal enrolled soon, otherwise action will be taken
मैनपुरी। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में जिले से डेढ़ महीने में एक भी आवेदन न होने पर निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने नाराजगी जताई है। निदेशक की नाराजगी के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले के 499 कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को चेतावनी दी है कि शीघ्र योजना के तहत जारी पोर्टल पर पात्र छात्र-छात्राओं का नामांकन कराना सुनिश्चित करें। नामांकन न कराने की स्थिति में कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों में सृजनशीलता एवं रचनात्मक सोच की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए इंस्पायर अवार्ड मानक योजना को शुरु किया गया है। यह योजना विद्यार्थियों के नवाचारी प्रोत्साहन के लिए एक अभिनव योजना है। यह कार्यक्रम स्कूलों के सृजनात्मक सोचवाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को राष्ट्र स्तरीय मंच प्रदान करता है। प्रधानाचार्य इस योजना में रुचि नहीं ले रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि 15 जुलाई से योजना के तहत जारी पोर्टल पर आवेदन का कार्य शुरू हो चुका है। जिले से डेढ़ महीने में एक भी आवेदन न होने पर निदेशक माध्यमिक शिक्षा परिषद ने नाराजगी प्रकट की है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि योजना के तहत 15 अक्तूबर तक आवेदन किए जा सकेंगे। प्रधानाचार्य शीघ्र संबंधित छात्र-छात्राओं का योजना में लाभ के लिए नामांकन कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

-----
कक्षा छह से 10 तक के छात्रों के होने हैं आवेदन
इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में कक्षा छह से 10 तक के छात्र आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के तहत जनपद स्तर पर जिस छात्र-छात्रा का नवाचार चयनित किया जाएगा उसके खाते में 10 हजार रुपये की धनराशि भेजी जाएगी। इस धनराशि से वह राज्य स्तर के लिए अपना मॉडल तैयार कर सकेगा। राज्य स्तर पर मॉडल का चयन होने के बाद उसे राष्ट्रीय स्तर पर भेजा जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर चयनित छात्र को पुरस्कार के साथ विदेश यात्रा का मौका भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
बहुत ही चिंता की बात है कि इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत अभी तक एक भी कॉलेज से छात्र-छात्राओं का नामांकन नहीं कराया गया है। निदेशक ने इसको लेकर नाराजगी प्रकट की है। प्रधानाचार्य शीघ्र योजना में छात्र-छात्राओं का नामांकन निर्धारित पोर्टल ई-एमआईएएस पर कराना सुनिश्चित करें।
मनोज कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed